Record cold: no relief from bonfire – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 28 Dec 2019 07:31:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रिकार्डतोड़ ठंड : अलाव से भी राहत नहीं, बेगूसराय में चार डिग्री लुढ़का पारा http://www.shauryatimes.com/news/71492 Sat, 28 Dec 2019 07:31:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71492 बेगूसराय बिहार : शीतलहर से लगातार बढ़ रही ठंड ने इस सदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। पशुपालकों को भारी जहालत का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से मरने वालों की तादाद सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ गई है। सिमरिया घाट में अंतिम संस्कार की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि हो गई है। पहले यहां औसतन 15 से 20 लाश का दाह संस्कार होता था। बढ़ती ठंड के कारण मौत में हुई वृद्धि से रोज 40 से 50 लाश के दाह संस्कार हो रहे हैं। शनिवार को बेगूसराय का न्यूनतम तापमान पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुजुर्गों का कहना है कि 1990 के बाद दिसम्बर महीने में ऐसी ठंड नहीं हुई थी। मौसम का मिजाज यही रहा तो पाला गिरने से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड में अगले सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे दिल्ली और एनसीआर में तेज ठंड पड़ रही है। यह ठंड यूपी होते हुए बिहार के सभी जिलों में तक पहुंच गई है। पछुआ हवा चलने तथा कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज से लोगों को अलाव के पास भी राहत नहीं मिल रहा है। इधर अब तक सरकारी स्तर पर कंबल वितरण शुरू नहीं किए जाने से गरीब ठंड में ठिठुरते रहने को मजबूर हैं। सरकारी स्तर पर पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। ठंड के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

]]>