remember to vijaya raje sindhia – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Oct 2018 13:12:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सुमित्रा महाजन ने जयंती पर विजयाराजे सिंधिया को किया नमन http://www.shauryatimes.com/news/13918 Fri, 12 Oct 2018 13:12:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13918 नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता और ग्वालियर के पूर्व राजघराने की महारानी दिवंगत विजयाराजे सिंधिया की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, आज माननीया राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है। यह उनका जन्मशताब्दी वर्ष भी है। मैं उनकी यादों को, उनके त्याग को, उनके कार्यों को एवं उनके योगदान को स्मरण एवं नमन करती हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला।

उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व में वात्सल्य, मातृत्व एवं नेतृत्व के साथ-साथ आध्यात्मिक तेज था। वह अपने आदर्शों के साथ, यादों के साथ अभी भी हमारे बीच हैं। पुनः नमन। विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से वह एक थीं। मध्य प्रदेश की राजनीति में उनका विशेष स्थान रहा है। वह 1957 से 1991 तक आठ बार ग्वालियर और गुना से सांसद रहीं। 25 जनवरी 2001 को उनका निधन हो गया था।

]]>