RK sinha meet to cm yogee – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 05 Jul 2019 12:58:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सीएम योगी से मिले सांसद आरके सिन्हा http://www.shauryatimes.com/news/47675 Fri, 05 Jul 2019 12:58:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47675 यूपी के विकास पर हुई बात : किसानों को जैविक खेती से जोड़ने की दी सलाह

लखनऊ : बहुभाषी न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री से प्रदेश के किसानों को तेजी से जैविक खेती से जोड़ने की अपील की। जैविक खेती से न सिर्फ उत्पादन कई गुना बढ़ाया जा सकता है, बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमन्द है। रसायन और कीटनाशक के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। ऐसे में जैविक खेती सबसे बेहतर विकल्प है। इससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए रसायन मुक्त खाद्य सामग्री जैविक खेती की बदौलत ही सम्भव है। उत्तर प्रदेश के किसानों को जितना जल्द ही सके, इससे जोड़ना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बहुभाषी समाचार एजेंसी की प्रगति से भी अवगत कराते हुए जानकारी दी कि किस तरह आपातकाल के दौरान तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार की वजह से एजेंसी को नुकसान पहुंचा। आज एक बार फिर एजेंसी अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ रही है। अब डिजिटल मीडिया और यू-ट्यूब चैनल का नया आयाम भी समाचार एजेंसी से जुड़ गया है। सिन्हा ने मुख्यमंत्री को हिन्दुस्थान समाचार के प्रकाशन यथावत, युगवार्ता, और नवोत्थान पत्रिकाओं के साथ वार्षिकी भी भेंट की। हिन्दुस्थान समाचार वार्षिकी लोकसेवा आयोग की तैयारी करने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार की गई है। इस वार्षिकी में तथ्यपूर्ण जानकारियों का समावेश है। वार्षिकी में तथ्यों और आंकड़ों को आकर्षक तरीके से पेश किया गया है, जिससे छात्रों को पुस्तक रुचिकर लग रही है और वह इसे सरल व सहज तरीके से समझ भी पा रहे हैं।

 

]]>