Rs 76 lakh scholarship to 19 students of CMS Metropolitan Campus – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Sep 2020 13:29:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सीएमएस महानगर कैम्पस के 19 छात्रों को 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप http://www.shauryatimes.com/news/84407 Fri, 18 Sep 2020 13:29:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84407 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर के 19 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

श्री शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में आदर्श गोयल, अक्षत श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, अयान अहमद, ईशान रस्तोगी, केनिशा मिश्रा, क्षितिज कैथल, क्षितिज टंडन, मल्लिका अग्रवाल, प्राची गुप्ता, प्रखरमणि त्रिपाठी, रांगेय राघव, रौनक कुमार, रयान अहमद, सांध्यिका श्रीवास्तव, सुदेषणा रे, उन्नति वर्मा, उरूज अजीम एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

]]>