said – Construction of 2.18 crore respect homes – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Feb 2021 19:20:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पंचायती राज मंत्री ने गिनायी उपलब्धियां, बोले- 2.18 करोड़ इज्जत घरों का कराया निर्माण http://www.shauryatimes.com/news/101802 Mon, 08 Feb 2021 19:20:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101802 लखनऊ। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने लोकभवन स्थित मीडिया सेन्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत इज्जत घर निर्माण में वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान रहा है। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत कुल 2.18 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण कराया गया। इज्जत घर निर्माण में चार वर्षों में कुल 24,409.48 करोड़ रुपये का व्यय किया गया एवं रोजगार की दृष्टि में कुल 19.62 करोड़ मानव दिवस सृजित किये गये। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार द्वारा निर्धारित अवधि 2 अक्टूबर 2019 से एक वर्ष पूर्व 2018 में ही प्रदेश के 75 जिलों को ओडीएफ घोषित किया गया है। पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण (वर्ष 2020-21) में प्रदेश की 58,756 से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण लक्षित किया गया है, जिसके सापेक्ष 43,830 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। लक्षित सामुदायिक शौचालयों के सापेक्ष कुल एक करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन ग्रामीण क्षेत्रों के राजगीरों एवं श्रमिकों के लिये किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लगभग 2,800 करोड़ के प्रस्तावित व्यय के सापेक्ष अब तक लगभग 2200 करोड़ का व्यय किया गया है।

चौधरी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में स्काॅच अवार्ड में रजत पदक-राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण विकास क्षेत्र में सर्वाधिक शौचालय निर्माण एवं प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के लिये उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को नेशनल एनुअल रूरल सैनीटेशन सर्वे (नार्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार से 735 करोड़ रूपये प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में गरीब कल्याण रोजगार अभियान में राज्यों के बीच सामुदायिक स्वच्छता अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार उत्तर प्रदेश को मिला है। स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय में द्वितीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दो जनपदों बरेली व अलीगढ़ (गरीब कल्याण योजना से अतिरिक्त) को समयान्तर्गत सर्वाधिक शौचालय निमार्ण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।

]]>