Samsung लॉन्च कर सकता है अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 17 Jan 2020 07:47:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Samsung लॉन्च कर सकता है अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन http://www.shauryatimes.com/news/74478 Fri, 17 Jan 2020 07:47:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74478 दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन को अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक स्मार्टफोन Samsung Galaxy A71 को हाल ही में संपन्न हुए CES 2020 में शोकेस किया गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन के अन्य दो वेरिएंट्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें एक अफोर्डेबल 5G वेरिएंट भी शामिल है। Samsung ने पिछले साल अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy A और Galaxy M सीरीज को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स को कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च किया था।

Sam Mobile की रिपोर्ट के मुताबिक, नए Galaxy A71 वेरिएंट्स SM-A716U और SM-A71U1 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। इन मॉडल्स को अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इन नए वेरिएंट्स के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है। पिछले दिनों लॉन्च हुए Samsung Galaxy A71 की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को 6GB या 8GB RAM ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही साथ इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके 5G वेरिएंट में Exynos का अफोर्डेल 5G प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन के बैक में चार रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं, फोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को ड्यूल 4G VoLTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy A71 को चार कलर ऑप्शन्स प्रिज्म क्रश ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और पिंक में लॉन्च किया गया है।

]]>