sapa protest on sanvidhan divas – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Nov 2019 10:06:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Constitution Day : कांग्रेस-बसपा के विरोध प्रदर्शन के साथ विस का विशेष सत्र शुरू http://www.shauryatimes.com/news/66718 Tue, 26 Nov 2019 10:05:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66718 लखनऊ : संविधान दिवस पर प्रदेश सरकार का विशेष सत्र कांग्रेस और बसपा के विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हो गया। संविधान के विशेष सत्र शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाक्टर आम्बेडकर, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी उनके साथ थे। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दे रहे हैं। इनके साथ ही कांग्रेस के विधायक भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक जहां संविधान की रक्षा की गुहार लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या का प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके बीच भी सरकार ने इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर ली है।

इन सबके बीच कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न इंतजाम कर लिये हैं। सुबह ही संस्कृति विभाग ने लखनऊ की सड़क पर भव्य झांकी निकाली। इसमें कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से राहगीरों का मन मोह लिया। वहीं स्कूूलों, नगर निकायों में भी कार्यक्रम शुरू हो गया। उधर विधानसभा भवन प्रांगण में भी लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना संविधान को अंगीकार करने की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसकी उद्देशिका में निहित तत्वों, संवैधानिक मूल कर्तव्यों और संविधान के शिल्पकार डाक्टर भीमराव आम्बेडकर के सिद्धांतों पर चर्चा का प्रस्ताव करेंगे।

]]>