satsang in cms – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 06 Oct 2019 11:58:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 ज्ञान से ही जाना जा सकता है ईश्वर को : डा.भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/59477 Sun, 06 Oct 2019 11:57:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=59477 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने कहा कि जिस प्रकार हम सभी विषयों को जानने के लिए ज्ञान अर्जित करते हैं, उसी प्रकार हमें ईश्वर को जानने व पहचानने के लिए भी ज्ञान की आवश्यकता होती है। ईश्वर को जानने के लिए उनके बताये हुए रास्ते पर चलना बहुत आवश्यक है। डा. भारती गांधी ने आगे कहा कि ईश्वर के अवतार राम, कृष्ण, मोहम्मद, ईसा, बुद्ध, महावीर वगैरह अपने आपने युगों में आये और एक ही शिक्षा दी कि ईश्वर एक है, मानवजाति एक है। मनुष्य के लिए आवश्यक है कि वह सम्पूर्ण मानवजाति से प्रेम करे और एकता तथा शान्ति से मिलजुलकर रहें। एक ऐसा युग आयेगा जब लोग एकता एवं शान्ति के पथ पर चलेंगे। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मुझे भजो, जिससे तुम्हें मुक्ति प्राप्त होगी। जो अधर्मी व अहंकारी हैं, उनका विनाश निश्चित है। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

विश्व एकता सत्संग में आज विभिन्न धर्मों के अनुयाइयों ने अपने-अपने विचार रखे। इस्लाम धर्म के श्री एच. के. आब्दी ने कहा कि सच्चाई के रास्ते को तलाश करें और ईश्वर के बताये हुए रास्ते पर चलें। मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के पूर्व छात्र सुयश ने कहा कि सत्संग व भजन से जो आनन्द प्राप्त होता है, उसी आनन्द में ईश्वर है और राम की कृपा के बिना सत्संग संभव नहीं है। इसी प्रकार अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व समुदाय को मिलकर प्रयास करना होगा : डा.भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/58334 Sun, 29 Sep 2019 12:42:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58334 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा.भारती गांधी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व समुदाय को मिलकर प्रयास करना होगा। पर्यावरण बहुत ही खतरनाक स्थिति में पहुँच गया है। अपने संबोधन में डा. भारती गाँधी ने कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा पर्यावरण पर अपने विचार को अत्यन्त पीड़ा के साथ प्रस्तुत करने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ग्रेटा ने संयुक्त राष्ट्र संघ में उपस्थित देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके पर्यावरण पर ध्यान न देने से बच्चों का बचपन छिन रहा है और बच्चे अपने को बड़ों द्वारा छला हुआ महसूस कर रहे हैं। अब समय आ गया है जब सभी देशों को मिलकर एकता व शान्ति से इस विश्वव्यापी समस्या का समाधान खोजना ही होगा। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

विश्व एकता सत्संग में उपस्थित सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सभी मानवजातियों में वैसे ही एकता होनी चाहिए जिस प्रकार हमारे शरीर के सभी अंग एक साथ सम्बद्ध होकर कार्य करते हैं। हमें वैश्विक स्तर पर सभी मानवजातियों के विकास के लिए सोचना होगा। विश्व एकता सत्संग में रविवार को सी.एम.एस. अशर्फाबाद के छात्रों ने शक्षात्मक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया। स्कूल प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत करके बच्चों ने भक्तिगीत ‘प्रभु तुम मेरे घर में आओ’ प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त ‘शरीर के अंगो की एकता’ एवं ‘भारत की धार्मिक एकता’ पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया। टॉक शो के माध्यम से छात्रों ने शान्ति व एकता का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर गीत ‘वी आर बिग, वी आर स्माल’ की सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
पूरी वसुधा को एक कुटुम्ब बनाना है -डा.भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/55247 Sun, 08 Sep 2019 12:30:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=55247 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने कहा कि हमें पूरी वसुधा को कुटुम्ब बनाना है। सी.एम.एस. में बच्चों को भौतिक, मानवीय व आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। इन बच्चों का दृष्टिकोण दुनिया से लड़ाईयां खत्म कराने हेतु विकसित किया जाता है। जिस तरह महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाई वैसे ही सी.एम.एस. के बच्चे ‘जय जगत’ एवं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की मदद से दुनिया में एकता लायेंगे व वसुधा को एक कुटुम्ब बना देंगे। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में अपने विचार प्रवाहित करने के लिए अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है क्योंकि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुंत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत करके छात्रों ने प्रार्थना गीत ‘वी आर वन इन द स्पिरिट’ प्रस्तुत किया। माताओं ने ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ तथा ‘जय जगत, जय जगत, गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने एकता में अनेकता, सीक्रेट ऑफ हैप्पीनेस तथा रेलिजन ऑफ ह्यूमैनिटी आदि लघु नाटिका का प्रस्तुत किया। प्रार्थना नृत्य ‘नेकी की राह में’ ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
मन, वचन, कर्म से भी कोई हिंसा नहीं करनी चाहिए -डा. भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/49479 Sun, 21 Jul 2019 12:17:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49479 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए उत्पन्न किया है क्योंकि इसकी उत्पत्ति उन्हें तिप्रय थी। उनकी आज्ञा है कि मनुष्यों को किसी के प्रति कोई हिंसा नहीं करनी चाहिए। मनसा, वाचा, कर्मणा अर्थात मन, वचन अथवा कर्म से प्रभु की आज्ञा जो नहीं मानेगा उसे प्रभु का प्रेम कदापि नहीं मिलेगा। श्रीमती गाँधी ने आगे कहा कि मनुष्य किसी का गुलाम नहीं बल्कि स्वतन्त्र इच्छा शक्ति का स्वामी है। वह जो चाहे वह कर सकता है परन्तु किसी के प्रति हिंसा नहीं। प्रभु की इच्छा है कि मनुष्य उनकी शिक्षाओं पर चले और सबसे प्रेम पूर्वक व्यवहार करे। इस युग में प्रभु के शब्द हैं – दुनिया से लड़ाईयाँ बन्द हों, विश्व सरकार का गठन हो। नवयुग का निर्माण इस युग का पैमाना है।

विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रार्थना सं कार्यक्रमों की शुरूआत करके बच्चों ने अब्दुल कलाम, विनोबा भावे तथा स्वामी विवेकानन्द जैसी महान विभूतियों के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर छात्रों ने भजन ‘गॉड इज गुड’, ‘जीवन तुमने दिया है’, प्रार्थना नृत्य ‘तेरा मन दर्पण कहलाए’ आदि के प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, लघुनाटिका के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों की माताओं ने समूह गीत ‘नेकी की राहों पे तू चल’ एवं ‘जय जगत, जय जगत, जय जगत पुकारे जा’ प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
अहिंसा व प्रेम से सभी समस्याओं का समाधान संभव है : डा. भारती गाँधी http://www.shauryatimes.com/news/48737 Sun, 14 Jul 2019 12:07:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48737 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि अहिंसा व प्रेम से सभी समस्याएं हल की जा सकती हैं। इसलिए आज की महती आवश्यकता है कि भावी पीढ़ी को शान्ति, एकता, अहिंसा एवं सादगी आदि गुणों का महत्व समझाया जाए। डा. भारती गाँधी ने माताओं का आह्वान किया कि वो बच्चों में सद्गुणों के विकास पर जोर दें क्योंकि महिलाओं में धैर्य, साहस तथा करुणा का अपार भंडार है। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सी.एम.एस. में अहिंसा, शान्ति एवं विश्व एकता का पाठ पढ़ाया जाता है जिससे बच्चे बड़े होकर विश्व में एकता एवं शान्ति स्थापित कर सकें। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

विश्व एकता सत्संग में रविवार को सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने एक से बढ़कर एक आध्यात्मिक साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई इसके उपरान्त छात्रों ने सद्विचार, भक्तिगीत, एक्शन साँग, लघु नाटिका आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर छात्रों की माताओं ने भी गीत, संगीत व नृत्य का अनूठा समाँ बाँधकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
उदार मनुष्यों के लिए पूरा विश्व ही एक परिवार है -डा. भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/47884 Sun, 07 Jul 2019 12:47:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47884 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विश्व-एकता सत्संग’ में बोलते हुए प्रख्यात शिक्षाविद्, सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि उदार व अच्छे विचारशील लोगों के लिए पूरा विश्व ही एक परिवार के समान है। हमें सारे विश्व को अच्छा बनाना है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को जय जगत एवं वसुधैव कुटम्बकम की शिक्षा देता है। ये छात्र बड़े होकर उच्च पदों पर पहुँचते हैं और दुनिया से भेदभाव मिटाने का प्रयास करते हैं। डा. भारती गाँधी ने कहा कि ज्ञान से ही हमें जीत मिल सकती है। वैश्विक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को उदार बनाया जाता है क्योंकि उदारता मनुष्यों के मन से अपने पराये का भेदभाव मिटा देती है और उनके लिए सम्पूर्ण वसुधा ही एक परिवार है।
विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति द्वारा सबको बाँधे रखा। स्वागत भाषण के बाद छात्रों ने स्कूल प्रार्थना प्रस्तुत की। प्रार्थना गीत ‘ओ व्हाट ए वण्डरफुल डे’ एवं ‘गॉड इज गुड’ के प्रस्तुतिकरण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कबीर के दोहे की शानदार प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर छात्रों ‘वीरों की ये बात है’ प्रस्तुत किया जबकि छात्रों की माताओं ने भी सुमधुर गीत ‘जैसा सोचोगे तुम, वैसे ही बन जाओगे’ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर विभिन्न धर्मावलम्बियों ने भी सारगर्भित विचार रखे। श्री वीर विक्रम बहादुर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यदि बच्चे गुरू व परमेश्वर के प्रिय हैं तो वे जरूर महान बनेंगे। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
प्रार्थना से शुद्ध एवं पवित्र होता है अंतःकरण -डा.भारती गांधी http://www.shauryatimes.com/news/46383 Sun, 23 Jun 2019 13:10:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46383 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विश्व-एकता सत्संग’ में बोलते हुए प्रख्यात शिक्षाविद्, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने प्रार्थना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रार्थना से मधुर जीवन में कुछ नहीं होता क्योंकि यह ईश्वर से वार्तालाप है। इससे आध्यात्मिकता का सृजन होता है और आत्मा प्रकाशित होती है। गाकर प्रार्थना करने तथा इसमें लीन हो जाने से ईश्वर के नजदीक पहुँचा जा सकता है। डा. गाँधी ने जोर देते हुए कहा कि प्रार्थना वह पवित्रतम स्थिति है जो ईश्वर का सानिध्य कराने में सहायक होती है। सच्चे हृदय से प्रार्थना करने से हमारी आत्मा परमात्मा के दिव्य प्रकाश से प्रकाशित हो उठती है और हमारा मन मानवता के कल्याण हेतु अग्रसर हो उठता है।

इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ जिसने सम्पूर्ण वातावरण को ईश्वरीय प्रकाश से आलोकित कर दिया तथापि सुन्दर भजनों से उपस्थित सत्संग प्रेमी गद्गद् हो उठे। इस अवसर पर कई विद्वानों ने अपने सारगर्भित संबोधन से जन-मानस का ज्ञानवर्धन किया। सत्संग का समापन संयोजिका वन्दना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>
आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में होता है बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास -डा. भारती गाँधी http://www.shauryatimes.com/news/35282 Sun, 10 Mar 2019 12:18:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35282 सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि विश्व एकता का आधार ज्ञान, बुद्धिमत्ता, आध्यात्मिक सोच व सशक्त अभिव्यक्ति है। यदि हम बालक को प्रारम्भ से ही आध्यात्मिक ज्ञान देंगे तो स्वतः ही उसमें वे मानवीय गुण उत्पन्न होंगे जिससे उसकी बुद्धिमत्ता व ज्ञान में वृद्धि होगी। वह सही और गलत में भेदभाव कर सकेगा और अपने जीवन में सही निर्णय ले सकेगा। उन्होंने कहा कि बालक में सद्विचार के बीज बोने के उपरान्त उन्हें प्रेम व स्नेह से सींचकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करना भी सिखाना चाहिए। इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों ने सुमधुर भजनों की श्रंृखला प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक आलोक से प्रकाशित कर दिया तथापि उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सुखद अनुभूति करायी।

विश्व एकता सत्संग में आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्दधनुषी छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना गीत से हुई एवं इसके पश्चात जहां एक ओर कक्षा 5 की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य ‘ये पत्तियां ये ठंडी हवा’ गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर लघु नाटिका ‘सैड मंकी’ का सुंदर मंचन कर सदैव ‘खुश’ रहने का संदेश दिया। इसके अलावा, छात्रों की माताओं द्वारा प्रस्तुत गीत ‘मीठी वाणी बोल रे मनवा’ एवं सद्विचार जैसे कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जन-समुदाय को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कई विद्वानों ने अपने सारगर्भित विचारों की गंगा प्रवाहित की। सत्संग के अंत में श्रीमती वंदना गौड़ ने सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

]]>
सम्पूर्ण जगत हमारा ‘विश्व परिवार’ है – डा.भारती गाँधी http://www.shauryatimes.com/news/34351 Sun, 03 Mar 2019 12:25:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34351 सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि यह सम्पूर्ण जगत हमारा ‘विश्व परिवार’ है और अपने व्यक्तिगत परिवार की तरह ही दूसरों को सुख प्रदान करने के लिए हमें अपने सुखों का त्याग करना पड़ेगा। हमारा नारा है ‘जय जगत’ अर्थात सारे विश्व का कल्याण हो, सारे विश्व की जीत हो। डा. गांधी ने आगे कहा कि बच्चों के विकास में माताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि माँ ही बच्चों की प्रथम गुरू होती है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को हमेशा यही शिक्षा देता है कि ईश्वर एक है एवं सभी धर्म समान हैं। सभी धर्मों का सार एक ही है और वह है ‘मानवता का धर्म’ अर्थात सभी मनुष्यों की भलाई के लिए कार्य करना। हम सब एक ही परमात्मा की संताने हैं। न कोई ऊँचा, न कोई नीचा, मानवता ही हमारा मूल धर्म है। इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों ने सुमधुर भजनों की श्रंृखला प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक आलोक से प्रकाशित कर दिया तथापि उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सुखद अनुभूति करायी।

विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। ‘स्कूल प्रार्थना’ से कार्यक्रम की शुरूआत करके छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रार्थना गीत ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’, लघु नाटिका ‘सेटिंग न्यू ट्रेन्ड’, गीत ‘स्कूल चलो’, एवं माताओं द्वारा प्रस्तुत गीत ‘जैसा सोचोगे तुम, वैसे ही बन जाओगे’ आदि शानदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर कई विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

]]>