Scindia-priyanka – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 06 Feb 2019 18:24:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सिंधिया ने संभाला कांग्रेस महासचिव का कार्यभार http://www.shauryatimes.com/news/30977 Wed, 06 Feb 2019 18:24:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30977 नई दिल्ली : कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को पार्टी में अपने नए दायित्व से जुड़ा कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में उन्हें प्रियंका गांधी के साथ पार्टी महासचिव बनाया गया था। आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सिंधिया ने पहले गणेश पूजा की और उसके बाद कार्यभार संभालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को राज्य में मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश से सीटें जीत कर देश में सरकार बनाने और 2022 में राज्य में जीत दर्ज कर सरकार बनाने की बड़ी संभावनायें हैं। ट्विटर के माध्यम से सिंधिया ने एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस कार्यालय नई दिल्ली में आज मंगलकर्ता गजानन गणेश जी की पूजा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पार्टी को और मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया।’

]]>