Seven IPS transferred – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Feb 2021 18:55:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सात आईपीएस का तबादला, अखिल कुमार बने गोरखपुर के नये एडीजी http://www.shauryatimes.com/news/102382 Fri, 12 Feb 2021 18:54:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102382 लखनऊ। राज्य सरकार ने शुक्रवार को सात सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें दो अफसर केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से वापस आये हैं। केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर वापस आये आईपीएस भानु भास्कर को कानपुर का तो अखिल कुमार को गोरखपुर का नया एडीजी बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार की देर रात में सात जिलों के जिलाधिकारी समेत कई आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। सात एडीजी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिनमें राजीव कृष्ण को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से एडीजी आगरा बनाया गया है। जय नारायन सिंह को कानपुर से हटाते हुए उन्हें पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। दावा शेरपा को गोरखपुर से सीबीसीआईडी लखनऊ, अजय आनंद को आगरा से पीएसी मुख्यालय लखनऊ, विनोद कुमार सिंह को पीएसी मुख्यालय से हटाते हुए सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। इनके अलावा केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से वापस आये अखिल कुमार को गोरखपुर और भानु भास्कर को कानपुर का नया एडीजी बनाया गया है।

]]>