Severe cold wave in north India – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 28 Dec 2019 08:03:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर भारत में भीषण शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में पारा 1.7 डिग्री  http://www.shauryatimes.com/news/71508 Sat, 28 Dec 2019 08:03:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71508

कोहरे के चलते 150 ट्रेनें लेट, चार फ्लाइट डायवर्ट 

नई दिल्ली : दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में दिन पर दिन लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह 6.10 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार 118 साल में ये दूसरा दिसम्बर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। इसकी वजह से 150 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दस ट्रेनों का वक्त बदला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट से सफर करने वाले लोग घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइंस से बात कर लें। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते जहां रफ्तार धीमी हुई है वहीं पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से 30 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी हो रही है।

]]>