shah bday – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Oct 2019 10:33:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 55 वर्ष के हुए अमित शाह, मोदी ने दी बधाई http://www.shauryatimes.com/news/61930 Tue, 22 Oct 2019 10:33:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61930 राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने की दीर्घायु की कामना

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को 55 वर्ष के हो गए। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने अपने बधाई सन्देश में कहा, ‘कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शाह को बधाई देते हुए कहा, ‘जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले अमित शाह जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के गृहमंत्री के रूप में वे आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शाह को बधाई देते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु हो, यह कामना करता हूं। इसी कर्मठता से आपके हाथों देश की सेवा होती रहे।’

]]>