sharada sinhg in gorakhpur mahotsv – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 13 Jan 2019 17:47:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 गोरखपुर महोत्सव : शारदा सिन्हा ने बिखेरा जलवा तो झूम उठे श्रोता http://www.shauryatimes.com/news/27595 Sun, 13 Jan 2019 17:47:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27595 गोरखपुर : भोजपुरी नाईट में सारदा सिन्हा ने बिखेरा अपना जलवा, सारदा सिन्हा के आवाज पर झूमे दर्शक, शारदा सिन्हा ने मंच सांझा करते ही योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को सच्चा साथी बताया। कहा आप लोगों की वजह से ही कार्यक्रम सफल होते हैं। शारदा सिन्हा ने सबसे पहले भजन से अपने भोजपुरी नाईट के कार्यक्रम की शुरुआात की। गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी नाईट की शा बढ़ाने आई बिहार की कोकिला यानी देश में बिहार का नाम संगीत के जरिये बिखेरने वाली पद्मभूषण शारदा सिन्हा के मंच पर आते ही उनका गोरखपुर के भोजपुरी कलाकारों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर और गुलाब के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शारदा सिन्हा ने सबसे पहले भजन गाया, और फिर लोक गीत के साथ लगातार भोजपुरी गाने गाकर समां बांध दिया। शारदा सिन्हा की मानें तो गोरखपुर महोत्सव में आज भोजपुरी कलाकारों को मंच देने का काम किया जा रहा है।

शारदा सिन्हा जो पटना से चलकर गोरखपुर पहुंचीं, ने कहा कि वर्षों बाद वह गोरखपुर आई हैं और गोरखपुर में आए बदलाव को देखकर उनको काफी खुशी महसूस हो रही है। वर्तमान दौर में भोजपुरी गायकों के द्वारा अश्लील गीतों को गाए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए शारदा सिन्हा ने कहा। कि इस दौर में अब गायक तुरंत शोहरत पाने के लिए कुछ भी गाने को तैयार हैं, जो भोजपुरी की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। भोजपुरी में अभी काफी कुछ गाये जाने को बाकी है। शारदा सिन्हा ने कहा कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में काफी गीत गाए हैं और उनके गीत आज भी लोग उसी चाव से सुनते हैं। अभी भी वह फिल्मों में गीत को लेकर सक्रिय हैं लेकिन फिल्मों में गीत को लेकर वह काफी सोचती हैं। वह उन्हीं फिल्मों में गीत गाती हैं जहां पर उनकी आत्मा गवाही देती है।

इस मौके पर आई एक और भोजपुरी कलाकार सूची सिंह से ने बताया कि रोड बहुत खराब था, यहां आने में बहुत दिक्कत हुई। मैं काफी दूर से आई है लेकिन यहां आने के बाद शारदा जी के आवाज को सुनकर सब थकान मिट गया। इनके कार्यक्रम के बाद मेरा कार्यक्रम है। सूची ने बताया कि शारदा सिन्हा इनके लिए भगवान है, सरस्वती माँ है। पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा वर्तमान दौर के भोजपुरी गायकों द्वारा अश्लील गीतों गाए जाने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही कहा कि उभरते कलाकारों की कमी नही है। एक से एक कलाकार सामने आ रहे है और उनका बहुत आदर करती हूं, गोरखपुर और गोरक्षनाथ नगरी के साथ योगी आदित्यनाथ को नमस्कार कर तहे दिल से उनका धन्यवाद भी किया।

]]>