sharmishtha – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 06 Feb 2019 18:08:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली में बढ़े अपराध, शीला ने जताई कानून व्यवस्था पर चिंता http://www.shauryatimes.com/news/30971 Wed, 06 Feb 2019 18:08:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30971 केजरीवाल सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम : शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अमन विहार में एक वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था की बिगड़ती हुई स्थिति पर भी चिंता जताई। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में अमन विहार को जघन्य अपराधों, बच्चों के विरुद्ध यौन शोषण और देह व्यापार के लिए कुख्यात माना गया है, इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में बलात्कार के बहुत से मामले, छेड़छाड़ और बच्चों के अपहरण जैसे अपराध अमन विहार में घटित होते रहे हैं। इन अपराधों को रोकने में न तो केजरीवाल सरकार और न ही दिल्ली पुलिस ने कोई प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमन विहार अपराधों को लेकर इतना कुख्यात है कि दिल्ली पुलिस का थाना भी मौजूद हैं, लेकिन तब भी वहां अपराधों की भरमार बढ़ती जा रही है। शर्मिष्ठा ने दिल्ली में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते जघन्य अपराधों को रोकने में असफल होने पर केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बन गई है, जैसा कि एनसीआर की अपराध रिपोर्ट में दिल्ली अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों के मुकाबले महिला और बच्चों के प्रति अपराध में सबसे पहले स्थान पर है।

]]>
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बताया भाजपा की ‘बी टीम’ http://www.shauryatimes.com/news/27557 Sun, 13 Jan 2019 10:36:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27557
नई दिल्ली : दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्व नहीं है और वह भाजपा की टीम बी की तरह काम कर रही है। शर्मिष्ठा ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों एक ही हैं। आप पार्टी भाजपा की टीम बी की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दमभर रही आप को नोटा के बराबर भी वोट नहीं मिल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुखर्जी ने शनिवार को भी दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा और आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों में सांस, दमे के साथ-साथ गंभीर बीमारियां बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर ना तो केजरीवाल सरकार और ना ही केन्द्र की भाजपा सरकार कुछ कर रही है।
]]>