sheela dixit – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Mar 2019 18:30:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 गलत तर्कों पर भाजपा कर रही न्यूनतम आय योजना का विरोध : शीला दीक्षित http://www.shauryatimes.com/news/36906 Tue, 26 Mar 2019 18:30:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36906
नई दिल्ली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को गरीबों के उत्थान की बड़ी पहल करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गलत तर्कों के आधार पर इसका विरोध कर रही है। शीला दीक्षित ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि अगर कांग्रेस गरीबों के उत्थान के लिए और उनके सुखद जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद करना चाह रही है। वह देश के गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहती है। ऐसे में भाजपा एवं उसके नेता इस योजना की आलोचना क्यों कर रहे है। उन्होंने भाजपा का यह तर्क बेमानी है कि इससे राजस्व पर भारी बोझ पड़ेगा और यह व्यवहारिक रुप से संभव नहीं है।

वहीं कांग्रेस नेता हारुन यूसूफ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के गरीबों के लिए ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ की समस्या को सुलझाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यह भाजपा के किसी जुमले की तरह नहीं है। कांग्रेस केन्द्र में आते ही इसे अमल में लाएगी। वहीं राजेश लिलौठिया कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं अपने ‘2016-17 के आर्थिक सर्वे’ में माना था कि कांग्रेस शासन के दौरान देश के गरीबी स्तर में कमी आई थी। उन्होंने ‘चाय पर चर्चा’ के स्थान पर ‘‘आय पर चर्चा’’ के एक नए कार्यक्रम की घोषणा भी की।

]]>
यह क्या बोल गयीं शीला दीक्षित, बढ़ी सियासी हलचल http://www.shauryatimes.com/news/35849 Thu, 14 Mar 2019 18:35:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35849 कहा-आतंक के खिलाफ मनमोहन से ज्यादा सख्त मोदी

नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी शीला के बयान को लेकर पशोपेश में है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान का स्वागत किया है। दरसअल शीला दीक्षित ने एक साक्षात्कार में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंक के खिलाफ जितने सख्त हैं उतना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की कार्रवाई राजनीतिक लाभ पाने के लिए ज्यादा है। शीला दीक्षित के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि शीला ने वो बात कह दी जिसे कांग्रेस अभी तक स्वीकार नहीं कर रही है।

एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में 26/11 के हमले के बाद कांग्रेस के रुख को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शीला ने कहा कि वह मानती हैं कि मनमोहन सिंह नरेन्द्र मोदी जितने सख्त और पक्के इरादे वाले नहीं थे लेकिन उन्हें यह भी लगता है कि मोदी यह सब राजनीति के लिए कर रहे हैं। इस पर बाद में शीला दीक्षित ने ट्विटर के जरिए सफाई देने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी सख्त हैं लेकिन उन्हें लगता है कि सब राजनीति के लिए हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर,2008 को मुंबई में समुद्र के रास्ते आए आतंकियों ने ताज होटल सहित कुछ स्थलों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में 150 लोग मारे गए थे। उस समय मनमोहन सरकार ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई की इजाजत नहीं दी थी।

]]>
शीला ने होटल आग्निकांड पर जताया दुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग http://www.shauryatimes.com/news/31876 Tue, 12 Feb 2019 18:10:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31876 नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने करोल बाग के एक होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से 17 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। शीला दीक्षित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मृतकों के परिवार वालों से मिलकर परिवारजनों को सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी(आप) सरकार को इस दुखद घटना की जांच के लिए तुंरत एक कमेटी का गठन करें ताकि इस हादसे के लिए जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं शीला दीक्षित ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी इस हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिवार वालां के दुख में उनके साथ खड़ी है।

]]>
शीला दीक्षित ने सभांली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान http://www.shauryatimes.com/news/27960 Wed, 16 Jan 2019 11:31:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27960 नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को अपने तीन सहयोगियों के साथ दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाल ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में जगदीश टाइटलर भी नजर आए। कार्यक्रम में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन सुबह शीला दीक्षित के घर पहुंचे और वहां से उनको लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली सहित पूरा देश कांग्रेसमय हो रहा है। माकन ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। इससे देश ने अपना रुख साफ कर दिया है। दिल्ली भी वर्तमान की दोनों सरकारों को नकारने वाली है। इसके लिए शीला दीक्षित के मार्गदर्शन में दिल्ली कांग्रेस इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली व केंद्र की सरकार दोनों समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि इन दोनों को सत्ता से हटाएं और दिल्ली सहित देश को दिशा दें। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के लिए शीला दीक्षित बहुत शुभ हैं। उन्होंने 15 वर्षों तक दिल्ली का मार्गदर्शन किया है। इस बार फिर दिल्ली उनको पुकार रही है। दीक्षित की अगुआई में दिल्ली में कांग्रेस फिर से काबिज होगी। कार्यक्रम के अंतिम वक्ता के रूप में शीला दीक्षित ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो वक्त आ गया है जब दिल्ली सहित देश में कांग्रेस उस मुकाम तक पहुंचेगी, जहां सिर्फ कांग्रेस ही कांग्रेस दिखे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सारी सीटों को जीत कर कांग्रेस की झोली में डालना है। वो इसी उद्देश्य के साथ काम करेंगी।

]]>