shoksabha on death of kokab hameed – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 01 Nov 2018 18:51:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कौकब हमीद के निधन पर रालोद ने शोक जताया http://www.shauryatimes.com/news/16913 Thu, 01 Nov 2018 18:51:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16913 लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कौकब हमीद के निधन पर पार्टी मुख्यालय में शोक सभा की गई जिसमें रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि नवाब साहब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। इसलिए आज उनकी कमी खल रही है। राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि कौकब साहब विधान सभा में किसानों की आवाज बुलंद करते थे। इसलिए उनको हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि नवाब साहब सरल,मृदुभाषी स्वभाव के थे उन्होंने अपना जीवन किसानों और गरीबों के प्रति समर्पित कर दिया था।

प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा कि वह विशाल हृदय वाले थे। इसलिए उनका जीवन सादगी भरा था। वह सियासत के कद्दावर नेता के साथ-साथ अपने मजहब से भी जुड़े रहे। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा उनके निधन से जो क्षति हुयी है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। इसलिए यह पार्टी की अपूर्णीय छति है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता नवाब कौकब हमीद का बुधवार शाम निधन हो गया था। वह 66 साल के थे। उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री और पांच बार विधायक रह चुके नवाब हमीद पिछले करीब पांच साल से बीमार थे। इस शोक सभा में रालोद के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

]]>