Shree Shree Vishwesh Tirtha Swamiji passed the head of Pejawar Math – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 29 Dec 2019 18:04:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पेजावर मठ के प्रमुख श्रीश्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का निधन http://www.shauryatimes.com/news/71716 Sun, 29 Dec 2019 18:04:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71716 बेंगलुरू : पेजावर मठ के प्रमुख श्रीश्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी (88) का रविवार सुबह मठ में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था लेकिन मठ के अधिकारी स्वामी जी की इच्छा के अनुसार रविवार को उन्हें अस्पताल से मठ ले आए थे। स्वामी जी के कनिष्ठ विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी के अनुसार मठ में भी वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। पेजावर मठ उडुपी के ‘अष्ट’ मठों में से एक है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने स्वामीजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वामीजी को सांस लेने में तकलीफ होने पर पिछले सप्ताह मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में स्वामी जी का निमोनिया का इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर रविवार की रात उनकी इच्छा के अनुसार मठ में स्थानांतरित किया गया और वहां जीवन रक्षक प्रणाली के उपकरणों की पूरी व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों ने उनका जीवन बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। तटीय क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा स्वामी जी को देखने रविवार को अस्पताल गए थे। मुख्यमंत्री आज उडुपी में ही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वामी जी की शिष्या हैं। वह भी आज सुबह मठ पहुंच गईं। उमा भारती करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी।

]]>