Sister-in-law will no longer meet at home! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 21 Aug 2020 08:35:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाभी जी अब ‘घर पर’ नहीं मिलेंगी! http://www.shauryatimes.com/news/81792 Fri, 21 Aug 2020 08:35:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81792 सौम्या टंडन ने पांच साल बाद छोड़ा शो

सौम्या टंडन अब शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का हिस्सा नहीं रहेंगी। उन्होंने इस शो को छोड़ने की घोषणा कर दी है। सौम्या टंडन करीब पांच साल तक इस शो से जुड़ी रही। सौम्या का सेट पर 21 अगस्त 2020 को आखिरी दिन होगा। चर्चित सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में सौम्या टंडन ने अनीता भाभी उर्फ गोरी मेम का किरदार निभाया है। सौम्या टंडन ने कहा कि हां मैंने अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़वाने का फैसला लिया है। 21 अगस्त 2020 मेरी शूटिंग का आखिरी दिन होगा। मैं शो छोड़ रही या नहीं, आखिरकार अब लोग बातें बनाना बंद कर देंगे। टंडन ने कहा कि शो से जुड़ने का विचार एक अच्छी सोच थी। क्योंकि वह एक अभिनेत्री के रूप में नई चुनौतियों का पता लगाना चाहती थी। मैंने शो के साथ पांच साल की खूबसूरत यात्रा की है। मैंने सेट पर कुछ अद्भुत दोस्ती बनाई है। लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में आप विभिन्न चीजों का पता लगाना चाहते हैं। मेरा यह भी मानना है कि हर चीज के लिए एक समय होता है और भाभी जी घर पर हैं के साथ भी यही समय था। लेकिन मैं इसी किरदार को अगले पांच साल और निभाते हुए नहीं देख सकती।

कुछ वक्त पहले ऐसी अफवाहें थी कि कोरोना संकट और पे-कट के कारण सौम्या टंडन शो को अलविदा कह रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इस सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से हुआ था। सौम्या टंडन शो के लॉन्च होने के समय से ही जुड़ी रही हैं। आशिफ शेख सौम्या टंडन के पति विभूति नारायण उर्फ विभु उर्फ भरभूति जी का निभाया है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे अंगूरी मनमोहन तिवारी उर्फ अंगूरी भाभी के किरदार में हैं। इससे पहले अंगूरी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था। अंगूरी के पति मनमोहन तिवारी का किरदार रोहिताश गौड़ ने निभाया है। इसके अलावा योगेश त्रिपाठी ने हप्पू सिंह (दारोगा) का रोल निभाया है।

]]>