sitaraman move to celibrate diwali with army – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 06 Nov 2018 08:06:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सैनिकों के साथ दिवाली मनाने सीतारमण अरुणाचल प्रदेश रवाना http://www.shauryatimes.com/news/17471 Tue, 06 Nov 2018 08:06:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17471 नई दिल्ली : रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के लिए मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण चीन की सीमा से सटी दिबांग बैली जिला की एक भारतीय पोस्ट पर यह त्योहार मनाएंगी। वह 6 और 7 नवंबर को भारतीय जवानों के साथ यहां दीपावली मनाएंगी और क्षेत्र का जायजा लेंगी। उल्लेखनीय है कि इस साल जुलाई माह में चीनी सैनिकों का एक समूह वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर दिबांग घाटी में घुस आया था। हालांकि भारतीय सेना के विरोध के चलते वह वापस लौट गए थे। यह पहला मौका नहीं है जब रक्षा मंत्री जवानों के साथ दीपावली मना रही हैं। पिछले साल उन्होंने सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथू ला इलाके में जवानों के साथ यह त्योहार मनाया था।

]]>