slow speed of vehicles – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 21 Dec 2020 07:40:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठण्ड, वाहनों की थमी रफ्तार http://www.shauryatimes.com/news/95174 Mon, 21 Dec 2020 07:40:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95174 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने शबाब पर है। ठंडी हवा व कोहरा ने यूपी में गलन को बढ़ा दी है। पूर्वी-पश्चि‍मी प्रदेश के कई जनपद शीत लहर की चपेट में हैं। वहीं, सुबह देर तक पड़ रहे कोहरे से जनजीवन बेहाल है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार और मंगलवार को कोल्ड डे रहने के आसार हैं। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर और इससे सटे लद्दाख क्षेत्र पर बना हुआ है। दक्षिण भारत के पास कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। जिससे आगामी दिनों में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार है। प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। कई जनपदों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8डिग्री सेल्सियस, कानपुर अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10डिग्री सेल्सियस, वाराणसी अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, बरेली अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस,और आगरा में अधिकतम तापमान24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

]]>