Son dies of corona after former minister Bhagwati Singh’s death – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Apr 2021 22:02:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद बेटे की कोरोना से मौत http://www.shauryatimes.com/news/108853 Fri, 16 Apr 2021 22:02:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108853 लखनऊ। वैश्विक महामारी की चपेट में आने से पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद शुक्रवार को उनके बेटे 67 वर्षीय राकेश कुमार सिंह का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह भी कोरोना की चपेट में थे। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर आज सुबह करीब 7:30 मिनट पर राकेश सिंह ने अंतिम सांस ली थी। पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के करीब 10 दिन बाद उनके बेटे राकेश कुमार सिंह के निधन के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक राकेश सिंह भी कोरोना संक्रमित थे। इलाज में देरी होने की वजह से राके​​​​​​​श सिंह की मौत हुई है। लोहिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके भाई हृदयेश कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमित हैं। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

]]>