Sonia Gandhi holds meeting with Chief Ministers of Congress ruled states – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 10 Apr 2021 20:49:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक http://www.shauryatimes.com/news/108142 Sat, 10 Apr 2021 20:49:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108142 कांग्रेस अध्यक्ष ने की कोरोना की रोकथाम के लिए हो रहे उपायों की समीक्षा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलते मामलों की रोकथाम के लिए हो रहे उपायों की समीक्षा की। सोनिया गांधी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुकुल वासनिक समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में कोरोना की स्थिति और उसकी रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्रियों को इस संक्रमण की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

]]>