Sonia-Priyanka met deceased family members – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 23 Jan 2020 10:26:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मृतक परिजनों से मिलीं सोनिया-प्रियंका, हरसंभव मदद का भरोसा http://www.shauryatimes.com/news/75459 Thu, 23 Jan 2020 10:26:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75459 आंखों से छलका दर्द, प्रियंका से लिपटकर रोईं महिलाएं

अमेठी : रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आयीं सोनिया गांधी और प्रियंका ने सड़क हादसे के शिकार मृतकों के परिजनों के घर भरेथा गांव पहुंचीं और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। सोनिया और प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। बता दें कि जिले में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पर गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। बीते मंगलवार रात सड़क हादसे में भरेथा के प्रधान पति कल्पनाथ उनके सगे भाई और दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी।

उसके बाद उनका काफिला बसायकपुर गांव पहुंचा। यहां इसी हादसे में चालक मनोज यादव की मौत हो गई थी। इन नेताओं को अपने बीच पाकर परिवार वालों का दुख आंखों से छलक पड़ा। परिवार की महिलाएं प्रियंका से लिपट कर रोईं। इस पर प्रियंका ने उन्हें समझाया और उनके आंसू पोंछे। उल्लेखनीय है कि 2019 के चुनाव में अमेठी में राहुल और प्रियंका पर यहां के गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। ऐसे में ये कदम उठाकर प्रियंका ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

]]>