sport – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 31 Jul 2019 18:44:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में लखनऊ उपविजेता, जीते 9 स्वर्ण सहित 19 पदक http://www.shauryatimes.com/news/50866 Wed, 31 Jul 2019 18:44:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50866

पदक विजेता खिलाड़ी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुए सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आगरा में 26 से 28 जुलाई तक हुई राज्य स्तरीय 39वीें स्टेट जूनियर एवं 5वीें कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और सात कांस्य पदक सहित 19 पदकों जीते जिसके चलते मेजबान लखनऊ की टीम ओवरआल उपविजेता रही। पदक विजेता खिलाडियों को बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व लखनऊ ओलम्पिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सैयद रफत और लक्ष्मण अवार्डी व कोच रिजवान अहमद ने सम्मानित किया।
सैयद रफत ने कहा कि रिजवान अहमद एक अनुभवी कोच होने के साथ-साथ खिलाडियों के फिजिकल पर खास नजर रखते हैं। यही वजह है कि जिला सतर से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में इनके प्रशिक्षु बेहतर परिणाम देते हैं। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव ने भी कोच रिजवान अहमद के प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा कि काफी रिजवान अहमद के प्रशिक्षुओं का पदक जीतना इनकी मेहनत, लगन और अच्छे परिणामों की देन है। इस मौकेे पर रिजवान अहमद ने अपने पदक विजेता खिलाडियों और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव के समक्ष कहा कि मैं अपनी सफलता का श्रेय मौके पर मौजूद अपने कोच सैयद रफत का देता हूं। ताइक्वांडो मे आज जो भी सफलता और सम्मान मिला है वह हमारे कोच साहब की ही देन है।

पदक विजेता खिलाडियों के परिणाम

कैडेट फीमेलः- कुजंल पाण्डेय (इंडीविजुएल पुमसे), स्वर्ण पदक। अक्षिता शाह (क्योरगी अण्डर-51 किग्रा), स्वर्ण पदक। प्रियांजली सिंह (क्योरगी अण्डर-55 किग्रा), स्वर्ण पदक। समर हुसैन (क्योरुगी अण्डर-47 किग्रा), रजत पदक। सुसाना परवीन (क्योरगी अण्डर-41 किग्रा),कांस्य पदक। प्रिया सेानकर (क्योरगी अण्डर-59 किग्रा), कांस्य पदक।
कैडेट मेलः- शेख बिलाल अहमद (क्योरगी अण्डर-61 किग्रा), कांस्य पदक। अदीब हुसैन (क्योरगी अण्डर-33 किग्रा), कांस्य पदक नितिन कुमार (क्योरगी अण्डर-44 किग्रा), रजत पदक जूनियर फीमेलः- सिमरन पाण्डेय (ग्रुप पुमसे ), स्वर्ण पदक श्रुति नेगी (ग्रुप पुमसे ), स्वर्ण पदक। अनुमिता श्रीवास्तव (ग्रुप पुमसे ), स्वर्ण पदक। श्रुति नेगी (इंडीविजुएल पुमसे), स्वर्ण पदक। श्रुति नेगी (क्योरगी अण्डर-49 किग्रा), रजत पदक। सिमरन पाण्डेय (क्योरगी अण्डर-46 किग्रा), कांस्य पदक। अनुश्री अग्रवाल (इंडीविजुएल पुमसे), कांस्य पदक। अनुश्री अग्रवाल (क्योरगी अण्डर-63 किग्रा),कांस्य पदक।
कैडेट फीमेलः-गायत्री शुक्ला (क्योरगी अण्डर-41 किग्रा), स्वर्ण पदक। आयुषी यादव (क्योरगी अण्डर-44 किग्रा), स्वर्ण पदक
]]>