susama swaraj – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Feb 2019 18:23:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तर की बैठक के लिए सुषमा स्वराज चीन रवाना http://www.shauryatimes.com/news/33633 Tue, 26 Feb 2019 18:23:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33633 नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को चीन के वुहान में होने वाली त्रि-पक्षीय विदेश मंत्री स्तर की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना हो गई हैं। रूस-भारत-चीन(आरआईसी) की यह 16वीं बैठक है, जिसमें रूस का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेय लॉवरोव करेंगे, वहीं भारत की ओर से सुषमा स्वराज होंगी। मेजबान की भूमिका में चीन के विदेश मंत्री वॉन्ग यी होंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस बार विदेश मंत्री स्वराज इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों का मुद्दा भी उठा सकती हैं। रूस-भारत-चीन(आरआईसी) की इस बैठक में तीनों देश वैश्विक हालातों पर चर्चा करेंगे। साथ ही समान रूचि के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात होगी। इतना ही नहीं इस बार बैठक में आतंकवाद को लेकर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्री स्वराज इस बैठक के अलावा रूसी विदेश मंत्री सर्गेय लॉवरोव से अलग से भी भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। साथ ही चीन के विदेश मंत्री वॉन्ग यी के साथ भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक करेंगी।उल्लेखनीय है कि पिछली रूस-भारत-चीन(आरआईसी) त्रि-पक्षीय बैठक 11 दिसम्बर,2017 को नई दिल्ली में हुई थी।

]]>
आतंकवाद के खिलाफ मोरक्को का मिला साथ, संयुक्त कार्यदल गठित होगा http://www.shauryatimes.com/news/32826 Mon, 18 Feb 2019 18:35:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32826

तीन देशों की यात्रा में मोरक्को पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

रबात/नई दिल्ली : आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मोरक्को साथ है। भारत-मोरक्को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ उतरेंगे। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी मोरक्को यात्रा के दौरान कही। भारत, मोरक्को के साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए एक संयुक्त कार्यदल की स्थापना करेगा। मोरक्को इसके लिए सहमत हो गया है। यह संयुक्त कार्यदल सीमापार आतंकवाद, आतंकवादियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई, आतंकी संगठनों द्वारा युवाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती जैसे विषयों पर काम करेगा।

अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मोरक्को पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोरक्को के राजा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र मोरक्को के विदेश मंत्री को दिया। स्वराज मोरक्को के रबात शहर में राजकीय समाधि स्थल गईं और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा स्वराज ने भारत-मोरक्को के बीच प्रतिनिधिस्तर की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्वराज यूरोपीय देश बुल्गारिया से अफ्रीकी देश मोरक्को पहुंची हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बाउरिता से मुलाकात की। दोनों ने भारत-मोरक्को राजनयिक संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा स्वराज मोरक्को के गणमान्य राजनेताओं से भी मिली। अपनी इस मुलाकात के बारे में स्वराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत-मोरक्को के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ये पहली मोरक्को यात्रा है।
]]>
सुषमा का दावा, राफेल को लेकर कोई विवाद नहीं http://www.shauryatimes.com/news/25844 Thu, 03 Jan 2019 11:04:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25844 नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राफेल युद्धक विमान सौदे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में चल रही तनातनी पर कहा कि इस रक्षा सौदे को लेकर देश में कहीं कोई विवाद नहीं है| यह विवाद केवल कांग्रेस नेताओं के दिमाग में है। गुरुवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्री ने कांग्रेस के आनंद शर्मा द्वारा पूछे गए एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राफेल युद्धक विमान सौदे को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विवाद केवल कांग्रेस के दिमाग में है और उसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस सदस्य ने सुषमा से पूछा था कि क्या सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2015 में फ्रांस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति के साथ बैठक का ब्यौरा सार्वजनिक करेगी। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ऐसा करती है तो राफेल युद्धक विमान को लेकर चल रहे विवाद की सच्चाई सामने आ जाती।

]]>