susma swaraj – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 07 Aug 2019 18:51:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सुषमाजी ने विदेश में भी ऊंचा किया भारत का नाम : सुरेश खन्ना http://www.shauryatimes.com/news/51796 Wed, 07 Aug 2019 18:51:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51796 भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि सुषमा स्वराज के असमय निधन से पूरा देश दुखी है। देश की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भौपुरा मंडल साहिबाबाद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में खन्ना ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आज दुखी है। वह एक सशक्त महिला नेता थीं।

उन्होंने बताया कि नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज आम लोगों में अपार लोकप्रिय थी।भारत सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहते हुए उन्होंने देश के साथ विदेशों में भी भारत का नाम ऊंचा किया। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ पारिवारिक महिला भी थी। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। सुषमा जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। विधायक सुनील शर्मा, अजीतपाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, चेयरमैन विकास तेवतिया महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा।

]]>
Big News : दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का निधन http://www.shauryatimes.com/news/51659 Tue, 06 Aug 2019 18:05:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51659 दिल्ली के एम्स हास्पिटल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : वरिष्ठ भाजपा नेत्री और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिन में सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रही लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सुनकर वरिष्ठ नेतागण एम्स हास्पिटल पहुंच रहे हैैं।

इसके पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सुषमा स्वराज का हालचाल लेने पहुंचे। सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट किया, पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ सदस्या सुषमा स्वराज की अस्वस्थता का समाचार प्राप्त हुआ। मैं परमात्मा से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। आशा है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान वापस आएंगी।

]]>
सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले वोट के हकदार नहीं : सुषमा स्वराज http://www.shauryatimes.com/news/38845 Mon, 08 Apr 2019 18:38:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38845 मथुरा पहुंचीं केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर साधाना निशाना

मथुरा : गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा कालेज प्रांगण में आयोजित भाजपा के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन में केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य का सबूत मांगने वाले वोट के हकदार नहीं हैं। सोमवार को तीन घंटे विलम्ब पहुंची केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को चलाने की नब्ज जानते हैं। सुषमा ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार जोर शोर के साथ करना होगा। चुनाव भी युद्ध की तरह होता है। युद्ध में बिना हथियार के नहीं उतर सकते हैं। राहुल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के लिए आतंकवाद मुद्दा नहीं है तो वह भारत सरकार को लिखकर दें कि उन्हें एसपीजी की सुरक्षा नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि देश में 29 किलोमीटर सड़क रोजाना बन रही है। देश में 14 नए एम्स बने हैं। भारत में तीन लाख से अधिक कॉमर्शियल सेंटर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की बेदर्दी खत्म करते हुए देश मे 10 करोड़ शौचालय बनवाये हैं।

पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पुलवामा के बाद विपक्ष ने कहा था भाजपा मामले को गर्माने का प्रयास कर रही है। लेकिन हमने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की तो हम चुप नहीं बैठेंगे।उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत का समर्थन किया। आबुधाबी में इस्लामिक देशों के समूह से पाकिस्तान ने कहा भारत को न्यौता नहीं दे। लेकिन, उसके बाद भी इस्लामिक देशों के समूह ने भारत को बुलाया और पाकिस्तान की कुर्सी खाली रही। यह भारत का प्रभुत्व है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार मौजूद रहे।

]]>