Swami Chinmayanand Bapu ji will start the nectar of Shri Krishna Katha from today in Tajnagri – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 02 Dec 2020 07:09:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 ताजनगरी में आज से स्वामी चिन्मयानंद बापू जी करेंगे श्रीकृष्ण कथा की अमृत वर्षा http://www.shauryatimes.com/news/92524 Wed, 02 Dec 2020 07:09:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92524 आस्था चैनल पर होगा कथा का सीधा प्रसारण, 252 देशों के लाखों भक्त होंगे लाभान्वित

आगरा। ताज नगरी में विश्व और मानव कल्याण हेतु प्रेम और सुलहकुल की ऐतिहासिक धरा ताज नगरी की बलकेश्वर स्थित बल्देव धर्मशाला में बुधवार (आज) से यज्ञ, कथा और समाज सेवा की त्रिवेणी प्रवाहित होगी। भारत सहित 252 देशों के लाखों भक्त लाभान्वित होंगे। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, मुख्य संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने बताया कि यह विशिष्ट आयोजन दो से चार दिसंबर तक कोरोना की नियमावली को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के मध्य वैश्विक आपदा कोरोना के निदान हेतु प्रभु से सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी। अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू जी हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री कृष्ण कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर किया जाएगा। वैश्विक आपदा कोरोना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी भक्तों से घर पर रहकर आस्था चैनल पर ही कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित करने की अपील की।

संरक्षक सुमन गोयल ने बताया कि बल्देव धर्मशाला में ही 2 से 4 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12:00 बजे तक ताज नगरी में पहली बार श्रीविद्या यज्ञ का आयोजन होगा। इस यज्ञ से भक्तों को मां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा मां की कृपा प्राप्त होगी। महासचिव हरिओम गोयल और कोषाध्यक्ष केएम सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तीन दिवसीय विशिष्ट आयोजन में हर दिन समाज सेवा की गंगा बहेगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, गौ माता सेवा, कंबल वितरण, गरीब कन्या छात्रवृत्ति वितरण के साथ जीवन रक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर और हेलमेट का वितरण भी जरूरतमंदों को किया जाएगा। मनाएंगे गुरुदेव का जन्मोत्सव- संरक्षक तीरथ कुशवाह ने बताया कि चार दिसंबर को राष्ट्रीय संत पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू जी का जन्म उत्सव समारोह कथा स्थल पर दीपोत्सव और पुष्पोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।

]]>