T20 of appeasement of miscreants in opposition parties: Dr. Dinesh Sharma – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 03 Jan 2020 17:14:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 विपक्षी दलों में चल रहा उपद्रवियों के तुष्टीकरण का टी-20 : डॉ.दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/72421 Fri, 03 Jan 2020 17:14:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72421 बच्चों की मौत के नाम पर झूठे आरोप लगा रहे अखिलेश

लखनऊ : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच उपद्रवियों के तुष्टीकरण एवं असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने के लिए एक अलग तरह का टी-20 मैच चल रहा है। इन तीनों दलों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी मची हुई है कि भाजपा और भगवा के प्रति कौन कितने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर सकता है। डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि एक हजार बच्चों की मौत के मामले पर सपा अध्यक्ष झूठे आरोप लगा रहे हैं। बिना आकड़ों के बात न करें। उन्होंने कहा कि सपा के विधानसभा दल के नेता अपने अध्यक्ष से भी आगे निकल गए हैं और उपद्रवियों को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं।

उनके दल के नेताओं का कहना है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को जाने नहीं देंगे। यहां दल का लालच इस कदर पहुंच गया है कि तुष्टिकरण की सीमा चरम पर है। यह तो भला हो कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर का संविधान बनाया है, जिसमें भारत की संप्रभुता भारत की संरक्षण की व्यवस्थाएं विद्यमान थीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कानून बन जाता है, उसे सबको पालन करना चाहिए। यही व्यवस्था रहेगी। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें इस पर आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि ये लोग पूर्व में भी आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास कर चुके हैं, जिस पर न्यायालय ने हस्तक्षेप किया था और खूंखार आतंकियों को सजा भी दी थी। यह उनकी कार्यशैली और आदत है। उनके नेताओं का कहना है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को जाने नहीं देंगे। यहां दल का लालच इस कदर पहुंच गया है। तुष्टिकरण की सीमा चरम पर है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 400 दंगे हुए थे, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने 265 पुलिसकर्मियों पर जो हमले किए हैं, उनकी तकलीफ इन दलों को नहीं दिखेगी। उन्होंने कहा कि मेरठ में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने का कार्य किया जाया जा रहा था। ऐसे लोगों की सीसीटीवी फुटेज हैं। उन्हें आज ये लोग बचाने की बात करते हुए संविधान संरक्षक कह रहे हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम उपद्रवियों को वकील देंगे और सपा कहती है हम उपद्रवियों को सम्मान देंगे, पुरस्कार देंगे। हम संविधान की रक्षा भी करेंगे और लोगों की सुरक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम यह भी तय करेंगे कि एक भी निर्दोष पर कार्यवाही ना होने पाए।

]]>