Taking action against criminals in UP after seeing caste: Sanjay Singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Oct 2020 21:41:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जाति देखकर यूपी में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई : संजय सिंह http://www.shauryatimes.com/news/87607 Tue, 20 Oct 2020 21:41:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87607 प्रदेश में जाति नहीं, जनता की सरकार चाहती है आम आदमी पार्टी

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है ही अपराधियों की जाति देखकर कार्रवाई की जाती है। आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने के क्रम में मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता क्रम में प्रदेश की योगी सरकार की कार्यप्रणाली व नीतियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कुछ दिनों में जो घटनाएं देखने को मिली है वह दिल दहला देने वाली है। आत्मा को झकझोर देने वाली है। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। उनकी हत्याएं हो रही है। प्रदेश में दरिंदगी की पराकाष्ठा होने वाली घटनाएं घट रही है। हाथरस, बलिया, आजमगढ़, बलरामपुर, बाराबंकी समेत प्रदेश के कई जनपदों में घटनाएं घटी हैं और घटनाओं के बाद राज्य सरकार की जो भूमिका रही है वह शर्मनाक है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों की जाति देखी जा रही है। हत्यारे की जाति देखी जा रही है। गुंडे और माफिया की जाति देखी जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि हाथरस कांड में बलात्कारियों के साथ राज्य सरकार खड़ी रही। बलिया में हत्यारे बीजेपी नेता के साथ पूरी सरकार खड़ी थी। यहां तक कि उसका विधायक भी हत्यारोपी भाजपा नेता के साथ खड़ा रहा। सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों कि नहीं जनता की सरकार चाहिए। इसलिए आम आदमी पार्टी अपने इस संदेश को लेकर प्रदेश के घर घर में जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। अयोध्या जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें हरि लाल कोरी, सद्दाम हुसैन विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद खान, लल्ला ग्रामसभा मटोली। रुदौली क्षेत्र से सविता, रविन्द्र कुमार, मिल्कीपुर क्षेत्र से बीपीएड संघ के ब्लक अध्यक्ष देवव्रत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र आदि को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

]]>