teacher day celibration in cms – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 05 Sep 2019 12:39:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सीएमएस में शिक्षक दिवस समारोह आज, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल करेंगे उद्घाटन http://www.shauryatimes.com/news/54886 Thu, 05 Sep 2019 12:39:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=54886 डा. महेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति विभाग, उ.प्र., होंगे विशिष्ट अतिथि

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के पावन उपलक्ष्य में ‘शिक्षक दिवस समारोह’ का आयोजन कल 6 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 8.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि डा. महेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति विभाग, उ.प्र., विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर समारोह की गरिमा को बढ़ायेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के लगभग 4000 शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को लगभग डेढ़ करोड़ रूपये के पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें नगद धनराशि व आकर्षक उपहार शामिल है। इसके साथ ही, विद्वान शिक्षकों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा एवं शिक्षकों के पिताजी को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि समारोह से पूर्व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के शिक्षक व कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाने हेतु एक विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे एवं देश के महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सपनों को साकार करने का संदेश देंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च कल 6 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल ‘शिक्षक दिवस समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन व अन्य गणमान्य अतिथि शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे।

]]>