The entire nation is proud of the Indian Navy – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 04 Dec 2020 07:30:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भारतीय नौसेना पर पूरे देश को गर्व : Yogee http://www.shauryatimes.com/news/92830 Fri, 04 Dec 2020 07:29:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92830 सीएम योगी ने ‘नौसेना दिवस’ पर दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने भारतीय नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र की समुद्री सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी भारतीय नौसेना के वीर कार्मिकों एवं उनके परिजनों को ” नौसेना दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की अतुल्य कर्तव्यनिष्ठा, अप्रतिम साहस एवं राष्ट्र सेवा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता पर समूचे देश को गर्व है। ‘शं नो वरुणः’ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि अपने पराक्रम और साहस से भारतीय नौसेना ने आज ही के दिन पाकिस्तानी नौसेना पर जीत प्राप्त कर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत साहस और निष्ठा से राष्ट्रसेवा में समर्पित सभी भारतीय नौ-सैनिकों को नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘नौसेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “शं नो वरुणः” अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले वीर नौसैनिकों को सादर नमन। भारतीय नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में समस्त नौसैनिक अधिकारियों एवं सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट किया कि देश की सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा में जुटे बहादुर सैनिकों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि समस्त देशवासियों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा में समर्पित सभी भारतीय नौसैनिकों को कोटि कोटि नमन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी भारतीय नौसेना दिवस की बधाई दी।

भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए हर साल हर साल देश में 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत ने इस हमले से पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाना बनाया था। यह हमला इतना जबरदस्त था कि कराची बंदरगाह पूरी तरह बर्बाद हो गया था और इससे लगी आग सात दिनों तक जलती रही थी। इस उपलब्धि की याद में 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना जश्न मनाती है।

]]>