The soldiers gave a message to the general public to stay fit – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Sep 2020 08:31:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 आमजन को फिट रहने का जवानों ने दिया संदेश http://www.shauryatimes.com/news/84353 Fri, 18 Sep 2020 08:29:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84353 एसएसटीपीएस शक्तिनगर की फिट इंडिया फ्रिडम रन के तहत साइकिल रैली

सोनभद्र। सीआईएसएफ इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर द्वारा भारत सरकार एवं बल मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 अगस्त-2020 से 02 अक्तूबर-2020 फिट इंडिया फ्रिडम रन मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बल सदस्यों द्वारा आम जनता को शारीरिक फिटनेस के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। फिट इंडिया फ्रिडम रन अभियान के तहत दिनांक 18.09.2020 को विद्युत विहार कालोनी, शक्तिनगर में साइकिल रैली का आयोजन कर आम जनता को स्वस्थ रहने का संदेष दिया गया। कमाण्डेन्ट जय प्रकाष आजाद ने झंडा लहराकर रैली की शुरूवात की साथ में उप. कमाण्डेन्ट वी. विधुन, सहायक कमाण्डेन्ट कृष्णराज सिंह, आरक्षित निरीक्षक अनिल कुमार, निरीक्षक बाबूधन गुप्ता, महिला निरीक्षक पूजा नौडियाल, निरीक्षक एस.एन. पांडे व इकाई के अन्य बल सदस्यों ने साइकिल रैली में भाग लिया। साइकिल रैली समाप्ति के बाद कमाण्डेन्ट जय प्रकाष आजाद द्वारा बल सदस्य को संबोधित करते हुये शारीरिक फिटनेस एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में संदेष दिया। उन्होने अपने संबोधन में यह भी बताया कि हर व्यक्ति को फिटनेस के लिए प्रतिदिन एक घंटे का शारीरिक व्यायाम करना चाहिए।

]]>