There is a shortage of officers in the stamp department: Ravindra Jaiswal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Dec 2020 21:03:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 स्टाम्प विभाग में अधिकारियों की कमी हुई पूरी : रवीन्द्र जायसवाल http://www.shauryatimes.com/news/95709 Thu, 24 Dec 2020 21:03:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95709 स्टाम्प एवं निबंधन विभाग ने 11 उप निबंधकां को सहायक महानिरीक्षक के पद पर दी प्रोन्नति

लखनऊ। यूपी के स्टाम्प एवं निबंधन विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण राजस्व प्राप्ति में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही थी। विभागीय अधिकारियों की कमी का प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। स्टाम्प एवं निबंधन विभाग ने इस कमी को दूर करते हुए 11 उप निबंधको को सहायक महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी है। यह जानकारी स्टाम्प एवं निबंधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के जी-24 के सभाकक्ष में आयोजित विभागीय बैठक में दी। उन्होंने विभाग में एक नवीन परिपाटी के शुरुआत करते हुए आयोग की अनुशंसा के अनुसार पदोन्नति देने से पूर्व सभी अधिकारियों का साक्षात्कार लिया और सभी अधिकारियों से उनकी अग्रिम कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। सहायक महानिरीक्षक के पद के सापेक्ष चुनौतियों के बारे में बात करते हुए मंत्री ने पद के सापेक्ष दायित्यों के औचित्यपूर्ण निर्वहन के लिए सरकार की नीतियों और मंशा पर चर्चा की।

]]>