trafi trial in lucknow from saturday – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Nov 2019 11:24:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Lucknow : हजरतगंज में ट्रैफिक ट्रॉयल शनिवार से http://www.shauryatimes.com/news/67185 Fri, 29 Nov 2019 11:22:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67185 लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतंगज चौराहे पर बिना ट्रैफिक लाइट और सिपाही के यातायात ट्रायल शनिवार से शुरू होगा। इस व्यवस्था के सफल होने पर हजरतगंज चौराहे पर इसे स्थाई रूप से लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि हजरतगंज चौराहे पर शनिवार से यातायात को लेकर नया प्रयोग होगा। इसके लिए डिजाइन वर्ल्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई) की टीम लखनऊ आ गई। उन्होंने बताया कि हजरतगंज के चौराहे पर नया प्रयोग सफल हुआ तो शहर के अन्य चौराहे पर भी इस तरह की यातायात व्यवस्था की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत हजरतगंज चौराहे पर रोटरी बनायी जायेगी। इसमें न तो सिग्नल देखना होगा और न ही कोई पुलिसकर्मी चौराहे पर रहेगा। हर कोई बांयी तरफ होते हुए अपने रास्ते पर चला जायेगा। फिलहाल हजरतगंज चौराहे पर अभी इसे प्रयोग के तौर लागू किया जाएगा। यदि यह सफल रहा तो इसे स्थाई रूप से लागू किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि इस नए ट्रैफिक ट्रॉयल के बारे में नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने हमसे सम्पर्क नहीं किया है। न ही इस सम्बन्ध में कोई दिशा-निर्देश मिले हैं। शनिवार से हजरतगंज चौराहा पर लागू होने वाली नई व्यवस्था बिना योजना के कैसे चलेगी। उन्होंने बताया कि हजरतगंज चौराहे से गुजरने वाले लाखों वाहनों को बिना सिग्नल और तैयारी के चलाया जाना मुमकिन नहीं है।

]]>