Two killed in ammonia gas leak in Phulpur IFFCO – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 23 Dec 2020 21:37:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 फूलपुर इफ्को में अमोनिया गैस रिसाव से दो की मौत http://www.shauryatimes.com/news/95527 Wed, 23 Dec 2020 21:37:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95527 मृतक के आश्रितों को 4 लाख आर्थिक मदद देने के निर्देश

प्रयागराज। फूलपुर इफ्को में मंगलवार देर रात अमोनिया गैस रिसाव से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पन्द्रह लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में लग गए। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है और निर्देश दिया है कि उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि फूलपुर इफ्को में मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस रिसाव तकनीकी खराबी की वजह से होने लगी। वहां मौजूद बी.पी सिंह और अभिनंदन उसे ठीक करने लगे। इस दौरान दोनों के चपेट में आने से वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान पन्द्रह लोग गैस की चपेट में आने से अचेत हो गए।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही यूनिट हेड मोहम्मद मसूद पहुंचे और अचेत कर्मचारीयों को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने बी.पी सिंह और अभिनन्दन को मृत घोषित कर दिया। गैस की चपेट में आने से अचेत धर्मभीरू सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश, शिवकाशी, बलवान, अजय यादव, सी.एस.यादव, आर.आर विश्वकर्मा समेत 15 लोगों का उपचार किया जा रहा है। इफ्को पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी गैस रिसाव की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में इफको फूलपुर फैक्ट्री में गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

]]>