Two years of BJP government in Shimla: crowd gathered in celebration – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 27 Dec 2019 07:39:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 शिमला में भाजपा सरकार के दो साल पूरे : ऐतिहासिक रिज मैदान में उमड़ी भीड़ http://www.shauryatimes.com/news/71354 Fri, 27 Dec 2019 07:39:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71354 शिमला : हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित समारोह के साक्षी बनने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। समारोह में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जाना है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रिज पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं।  रिज पर मौसम खुशगवार है। शिमला सहित आसपास के जिलों से भी लोग समारोह में जुट रहे हैं। आधा से अधिक मैदान भर चुका है। प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। भाजपा दावा कर रही है कि 25 हजार लोग समारोह में पहुंचेंगे। रिज के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। करीब 1000 जवान तैनात हैं। रिज मैदान और माॅल रोड को सील कर दिया गया है। इस आयोजन के बाद पीटरहॉफ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से विभिन्न परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह भी होगा। इसकी अध्यक्षता भी अमित शाह करेंगे।

]]>