tyre godam delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 20 Jan 2019 18:19:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली के टायर गोदाम में लगी भीषण आग http://www.shauryatimes.com/news/28626 Sun, 20 Jan 2019 18:19:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28626 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के वजीराबाद स्थित संगम विहार में टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके में ये गोदाम अवैध तरीके से बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस व दमकल विभाग के अनुसार टायर गोदाम में करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अवैध तरीके से रिहायशी इलाके में बने ऐसे टायर गोदामों में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, कई शिकायतों के बावजूद भी रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से बने इन टायर गोदामों पर कोई कार्रवाई नहीं गई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।अग्निकांड में हुआ नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है।

]]>