unnav case – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Dec 2019 07:53:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Unnav Update : सीएम योगी के आने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े पीड़िता के परिजन http://www.shauryatimes.com/news/68418 Sun, 08 Dec 2019 07:53:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68418 नई दिल्ली/उन्नाव : दुराचार एवं हत्या पीड़ित परिवार ने लड़की के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने घर पर आएं और दोषियों को सजा दिलाने का ऐलान करें। जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे तब तक लड़की के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हालांकि बीती रात से ही पीड़ित के शव का रविवार को अंतिम संस्कार करने की प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही थी। पीड़ित का शव शनिवार रात उन्नाव जिले के उसके गांव में पहुंच गया था। 90 फीसदी जलने के बाद उपचार के दौरान शुक्रवार रात रेप पीड़ित का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था। उसे गुरुवार को पांच लोगों ने उस वक्त आग लगाकर मारने का प्रयास किया था, जब वह उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली के रास्ते में थी।

शनिवार को पीड़ित परिवार ने शव का दाह संस्कार या नदी में प्रवाहित करने के बजाय उसे दफनाने का फैसला किया था। लेकिन रविवार को उन्नाव बलात्कार-हत्या पीड़ित के पिता ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्रियों की बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद परिवार से मिलने आएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा करें। मीडिया से बात करते हुए दिवंगत लड़की के पिता ने मांग की कि उनकी बेटी को मारने वाले पांच लोगों का भी हैदराबाद रेप कांड के आरोपितों की तर्ज पर एनकाउंटर किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में हैदराबाद की डा. दिशा बलात्कार-हत्या मामले के चार आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

]]>
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद घायल वकील को भी दिल्ली एम्स लाया गया http://www.shauryatimes.com/news/51626 Tue, 06 Aug 2019 14:17:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51626 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता को एम्स दिल्ली में भर्ती करने केे बाद मंगलवार की सुबह उसके वकील महेन्द्र सिंह को भी एयर एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया। यहां के ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसके द्वारा 12.2 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में पूरी कर ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले सोमवार को पीड़िता काो एयरलिफ्ट करके दिल्ली लााया गया था। उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को रायबरेली के पाास पीड़िता की कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हैं।पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

]]>