up police – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 24 Jun 2023 12:10:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा नेत्री की बेटी के साथ छेड़खानी http://www.shauryatimes.com/news/134175 Sat, 24 Jun 2023 12:10:24 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=134175 अमरोहा I अमरोहा में किसी काम से सीएमओ कार्यालय जा रही भाजपा नेत्री की डॉक्टर बेटी से ट्रैवल एजेंसी संचालक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले में रहने वाली एक भाजपा नेत्री की बेटी बीयूएमएस डॉक्टर हैं। उनकी तैनाती एक सीएचसी पर है। आरोप के मुताबिक 15 जून की दोपहर डॉक्टर अपने घर से सीएमओ कार्यालय किसी काम से जा रही थी। इस दौरान वह अपनी स्कूटी पर सवार थी। जैसे ही उनकी स्कूटी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के ग्रीन कॉलोनी से आगे निकली। तभी ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार कार से आया और स्कूटी के आगे कार लगाकर रोक लिया। इससे पहले भाजपा नेत्री की बेटी कुछ समझ पाती आरोपी ने उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली।

आरोप है कि ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने महिला डॉक्टर को जबरदस्ती अपनी कार में डाल लिया और छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार निवासी नारंगपुर थाना डिडौली के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने दो दिन पहले जोया में तैनात डॉक्टर अनुराग पाल पर हमला किया था। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

 

]]>
UP Police : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी http://www.shauryatimes.com/news/43763 Fri, 31 May 2019 16:50:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43763 पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे आरोपी

लखनऊ : मीसा गांव में नाबालिग से हुई छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज होने के 3 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर आरोपी पक्ष अब पीड़ित पर समझौता कराने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न होने पर वह अंजाम भुगतने की भी धमकी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गोसाईंगंज के मीसा गांव निवासी पीड़ित ने नूरपुर बेहटा गांव निवासी मो सलीम के खिलाफ गोसाईंगंज थाने पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित का आरोप है कि 26 मई को आरोपी सलीम गांव के ही एक घर में बहला फुसला कर मासूम को ले गया था जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया। आरोपी ठेले पर कॉस्मेटिक का सामान बेंचने का काम करता है। इस मामले का मुकदमा 28 मई को पुलिस ने दर्ज किया था। वहीँ घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब आरोपी पक्ष से लोग फोन कर पीड़ित पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं फोन करने वाला खुद को थाने में उठने बैठने वाला बता रहा है। जिससे पीड़ित पक्ष भी घबराया हुआ है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया की छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

]]>