welcome of cms tema returen from newyark – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 23 Jun 2019 13:07:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे छात्रों का भव्य स्वागत http://www.shauryatimes.com/news/46380 Sun, 23 Jun 2019 13:07:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46380 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 66-सदस्यीय छात्र दल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर आज स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर विद्यालय के शिक्षकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने भी देश का गौरव बढ़ाकर लौटे छात्र दल को अपना आशीर्वाद दिया। स्वदेश वापसी पर एक अनौपचारिक वार्ता ने सी.एम.एस. छात्रों ने कहा कि ‘योग’ वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है और यह हमारी महान साँस्कृतिक विरासत भी है। हम छात्रों के लिए यह शानदार अवसर रहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शित कर देश की साँस्कृतिक विरासत को सम्पूर्ण विश्व में प्रवाहित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में सी.एम.एस. छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के आदर्श ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परिकल्पना को साकार करने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। देश का जन-मानस योग के महत्व से लगातार परिचित हो रहा है और विगत कुछ वर्षों से काफी जागरूकता आई है। यह गर्व का विषय है कि लखनऊ के बच्चों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के समय से ही सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर देश की साँस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में प्रवाहित कर रहे हैं। सी.एम.एस. छात्रों के इस प्रयास को पूरे देश में सराहा गया है। श्री शर्मा ने बताया कि अमेरिका की इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्रों ने अमेरिका के विभिन्न दर्शनीय स्थलों व ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण भी किया, जिनमें व्हाइट हाउस, रेडक्रास मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी, जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेन्टर आदि प्रमुख हैं।

]]>