Poonam – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 Aug 2026 08:07:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में दो कारों की भिड़ंत, मासूम समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/243321 Mon, 03 Aug 2026 08:07:12 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243321 मदुरै : तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेलूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार चालक ने सामने आए दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।

 

पुलिस के अनुसार, चेन्नई के पाडिकुप्पम क्षेत्र निवासी श्रीराम अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कार से मदुरै जा रहे थे। उनकी कार मेलूर के निकट थुम्बैपट्टी गांव के पास चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक दोपहिया वाहन सड़क पार करने लगा। उससे टक्कर से बचने के प्रयास में श्रीराम ने कार को तेजी से दाहिनी ओर मोड़ दिया।

 

तेज रफ्तार में दिशा बदलने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से मदुरै से तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही दूसरी कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

हादसे में श्रीराम, उनकी पत्नी रक्षना, उनकी गोद में मौजूद मासूम बेटी प्रणिता तथा रिश्तेदार राजकुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों कारों में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहनों के मलबे में फंस गए।

 

सूचना मिलने पर मेलूर के पुलिस अधीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कारों को काटकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल मेलूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण मदुरै–तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

 

मेलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

]]>
मांजलपुर विस उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल, 11वें राउंड में 17,198 वोटों से आगे https://www.shauryatimes.com/news/243318 Mon, 03 Aug 2026 08:02:53 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243318 वडोदरा : गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की अब तक हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भीखा रबारी से 17,198 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार पहले ही राउंड से पिछड़ते चले आ रहे हैं। 11वें राउंड तक भीखा रबारी को 14,085 वोट प्राप्त हुए हैं।

 

भाजपा की बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। महिला कार्यकर्ताओं ने गरबा कर खुशी का इजहार किया जबकि समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभी से ही जीत का उत्सव मना रहे हैं।

 

मतगणना कुल 19 राउंड की जानी है। इसके लिए मतगणना केंद्र पर 14 ईवीएम टेबल तथा एक पोस्टल बैलेट टेबल की व्यवस्था की गई है। कुल 260 मतदान केंद्रों के मतों की गणना चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई, जिसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की गई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अनिल धामेलिया के मार्गदर्शन में मतगणना के लिए 42 काउंटिंग स्टाफ, प्रत्येक टेबल पर 42 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगभग 200 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल, पुलिस और व्यय प्रेक्षकों की निगरानी में कराई जा रही है।

 

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। दोपहर तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है।

 

गौरतलब है कि मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में केवल 37.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसे देखते हुए कांग्रेस को भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि शुरुआती रुझानों से ही भाजपा ने बढ़त बना ली और लगातार उसे बढ़ाती चली गई।

]]>
हंगामे के बीच लोकसभा में दो विधेयक पेश, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित https://www.shauryatimes.com/news/243315 Mon, 03 Aug 2026 07:59:03 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243315 नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक-2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक-2026 पेश किए गए। हालांकि विपक्ष की लगातार नारेबाजी और वेल में आकर प्रदर्शन के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

दोपहर 12 बजे पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कार्यवाही दोबारा शुरू कराई, लेकिन विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और वेल में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी। अंततः सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों द्वारा दिए गए किसी भी स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल से जुड़े प्रश्नों के उत्तर सदन के पटल पर रखने के लिए संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों को आमंत्रित किया।

 

प्रश्नकाल के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे तथा कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने-अपने मंत्रालयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर सदन के पटल पर रखे।

 

इसके बाद मंदसौर से भाजपा सदस्य सुधीर गुप्ता ने कॉरपोरेट विधि (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट का हिंदी और अंग्रेजी संस्करण और दलीलें सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। इसके बाद सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक-2026 लोकसभा में पेश किया। इस दौरान विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। इस दौरान पीठासीन अधिकारी विपक्षी सदस्यों से लगातार शांत रहने और सदन चलने देने की अपील करते रहे।

 

इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन को बताया कि बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक-2026 के विरोध में लोकसभा नियम 72 के तहत महाराष्ट्र के नंदुरबार से सांसद एडवोकेट गोवाल कागड़ा पाडवी, तमिलनाडु के वेल्लोर से सांसद डीएम कथिर आनंद, पश्चिम बंगाल के जयनगर से सांसद प्रतिमा मंडल, दमदम से सांसद प्रो. सौगत राय, महाराष्ट्र के सांगली से सांसद विशालदादा प्रकाशबापू पाटील, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी तथा चेन्नई दक्षिण से सांसद डॉ. टी. सुमति उर्फ तामिझाची थंगापंडियन ने ‘नोटिस टू अपोज’ दिया है। पीठासीन अधिकारी ने सदन से इन नोटिसों पर सहमति मांगी, लेकिन सदन ने उन्हें अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विधेयक को आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।

 

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक-2026 सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक बैंकर्स के अभिलेखों से संबंधित साक्ष्य कानून को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप बनाने तथा उससे जुड़े प्रावधानों को अद्यतन करने के उद्देश्य से लाया गया है। विधेयक पर चर्चा शुरू होने से पहले डीएम कथिर आनंद और मनीष तिवारी ने फिर से इसका विरोध दर्ज कराया, लेकिन उनके ‘नोटिस टू अपोज’ को सदन ने खारिज कर दिया।

 

पूरे समय विपक्षी सदस्य राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी लगातार सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने की अपील करते रहे। इसके बाद लगातार हंगामे और व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण पीठासीन अधिकारी तेन्नेटी ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

]]>
ऑनलाइन जॉब स्कैम पर आधारित ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक आयी सामने https://www.shauryatimes.com/news/243312 Mon, 03 Aug 2026 07:55:25 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243312 प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक जारी कर दी है। प्रशांत नायर द्वारा निर्मित और निर्देशित यह आठ एपिसोड की सर्वाइवल ड्रामा सीरीज ऑनलाइन फ्रॉड और मानव तस्करी के खतरनाक गठजोड़ पर आधारित है। सीरीज का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रतीक खन्नूजा, समीर चंद, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। इसमें निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

भारत और साउथ-पूर्व एशिया की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज ऑनलाइन ठगी के उस नेटवर्क को उजागर करती है, जिसे दुनिया भर में ‘पिग बुचेरिंग’ स्कैम के नाम से जाना जाता है। कहानी उन युवाओं पर केंद्रित है, जिन्हें विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर सीमाओं के पार ले जाया जाता है और बाद में उन्हें मजबूरन साइबर ठगी के गिरोह का हिस्सा बना दिया जाता है। सीरीज इस अपराध के पीछे छिपे शोषण, मजबूरी और संगठित नेटवर्क की परतें खोलती है।

 

‘जॉब ट्रैफिकिंग’ तीन अलग-अलग किरदारों की कहानी है—एक स्कैमर जो इस जाल से बाहर निकलना चाहता है, एक ठगी की शिकार गृहिणी जो न्याय की तलाश में है और एक सीईओ जो परिस्थितियों के बीच फंस जाता है। इन तीनों की जिंदगी धोखे, टूटे भरोसे और अपराध के ऐसे जाल में उलझ जाती है, जहां से बाहर निकलना आसान नहीं होता। रोमांच, भावनाओं और हाई-स्टेक ड्रामा से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को साइबर अपराध की भयावह सच्चाई और इंसानियत की जंग से रूबरू कराएगी।

]]>
JPSC Exam Irregularities: CID की ताबड़तोड़ रेड, रांची समेत कई जिलों में 15-20 ठिकानों पर छापेमारी https://www.shauryatimes.com/news/243308 Mon, 03 Aug 2026 06:27:39 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243308 झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में हुई कथित अनियमितता और गड़बड़ियों के मामलों में सीआईडी (CID) की तरफ से एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. राज्य के रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत लगभग 15 से 20 अलग-अलग ठिकानों पर सीआईडी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. सीआईडी की यह कार्रवाई परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ की जा रही है. जांच के दौरान अब तक जो भी ठोस सबूत और गवाह हाथ लगे हैं, सीआईडी उन्हीं के आधार पर अपनी अगली कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है.

 

14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर मचा घमासान

गौरतलब है कि 14वें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के प्रकाशन के बाद से ही राज्यभर के अभ्यर्थियों में भारी असंतोष और गुस्सा देखने को मिल रहा है. इसी नाराजगी के चलते झारखंड के विभिन्न इलाकों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने के साथ-साथ JPSC की कार्यप्रणाली में बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चरल सुधार करने की पुरजोर मांग उठाई है. अभ्यर्थियों का साफ तौर पर यह मानना है कि इस तरह की गंभीर गड़बड़ियों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच केवल केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से ही कराई जानी चाहिए.

 

परीक्षा रद्द होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी

प्रोटेस्ट साइट पर मौजूद महतो ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर छात्रों की सभी प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी थीं. हालांकि, उन्होंने सीआईडी जांच का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ जांच शुरू कर देना ही काफी नहीं है. उन्होंने सरकार से सीधे तौर पर इस परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. महतो ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे तब तक अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे जब तक सरकार इस परीक्षा को रद्द नहीं कर देती और भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का भरोसा दोबारा बहाल करने के लिए JPSC के कामकाज में कड़े सुधार लागू नहीं करती.

 

सीबीआई जांच की मांग और प्राइवेट एजेंसी की भूमिका पर सवाल

विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र समूहों ने सरकार से यह भी मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई (CBI) के सुपुर्द की जाए. उनका तर्क है कि केवल केंद्रीय और बाहरी जांच से ही मामले की निष्पक्षता पूरी तरह सुनिश्चित हो पाएगी और इसमें शामिल असली दोषियों की पहचान की जा सकेगी. इसके अलावा, कई प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा आयोजित कराने वाली प्राइवेट एजेंसी, टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग लिमिटेड (TDPL) की कार्यप्रणाली और भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एजेंसी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को दरकिनार कर उसे परीक्षा का जिम्मा सौंपने से पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बड़े संदेह पैदा होते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ये सभी आरोप फिलहाल चल रही जांच का एक हिस्सा मात्र हैं और अभी तक किसी भी अदालत के न्यायिक फैसले में इस कंपनी की कोई गलती साबित नहीं हुई है.

]]>
हरिद्वार हाईवे पर भीषण टक्कर: ई-रिक्शा और बाइक भिड़े, दोनों चालक गंभीर घायल https://www.shauryatimes.com/news/243305 Mon, 03 Aug 2026 06:25:02 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243305 हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल और मोटरसाइकिल सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

]]>
लोकसभा अध्यक्ष,गृहमंत्री व अन्य ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों को दी शुभकामनाएं https://www.shauryatimes.com/news/243302 Mon, 03 Aug 2026 06:21:40 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243302 नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

बिरला ने एक्स पर लिखा, “पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! श्रावण का प्रथम सोमवार भगवान शिव की आराधना, आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है। भगवान भोलेनाथ का सरल और कल्याणकारी स्वरूप हमें विनम्रता, धैर्य, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोककल्याण की भावना के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम शिव भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सेवा और मानवता के मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। ॐ नमः शिवाय।”

 

शाह ने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा महादेव का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और पूरे राष्ट्र में शांति, सद्भाव तथा नई ऊर्जा का संचार करे। यही मंगलकामना है। हर हर महादेव! केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिहं ने कहा कि भगवान शिव की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, हर घर-आंगन में ऋद्धि – सिद्धि, खुशहाली हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है।

 

केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने एक श्लोक साझा किया, “नमस्ते भगवान रुद्र भास्करामित तेजसे। नमो भवाय देवाय रसायाम्बुमयात्मने॥ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आदिदेव भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य युक्त, समृद्धि एवं मंगलमय ऊर्जा से परिपूर्ण हो। यह पवित्र श्रावण मास सभी के लिए श्रद्धा, भक्ति और नवचेतना का संदेश लेकर आए।

 

भगवान शिव के पावन जलाभिषेक हेतु श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति के साथ यात्रा कर रहे सभी शिवभक्त श्रद्धालु कांवड़ियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना है।

]]>
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बुमराह, आकिब नबी को मिला मौका https://www.shauryatimes.com/news/243299 Mon, 03 Aug 2026 06:19:19 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243299 नई दिल्ली : भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टेस्ट टीम में शामिल किया है।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए उक्त जानकारी दी।

 

बीसीसीआई के अनुसार, बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं माना गया और चयन समिति ने उनके स्थान पर आकिब नबी को मौका दिया।

 

आकिब नबी के लिए यह भारतीय सीनियर टीम में पहला चयन है। जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 विकेट अपने नाम किए हैं। इनमें 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट शामिल हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने अपने इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता।

 

हाल ही में आकिब नबी भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

 

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संशोधित टेस्ट टीम:

 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

 

साई सुदर्शन का चयन फिटनेस मंजूरी मिलने के अधीन रहेगा।

]]>
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन पर मांडविया ने जताया गर्व, बोले- भारत ने बढ़ती खेल ताकत का किया प्रदर्शन https://www.shauryatimes.com/news/243295 Mon, 03 Aug 2026 05:43:53 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243295 नई दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने सीमित खेलों वाले इस संस्करण में भी अपनी बढ़ती खेल ताकत का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण भारत इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बनाएगा।

 

मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन शानदार चौथे स्थान के साथ किया। ग्लासगो 2026 का यह संस्करण सीमित खेलों वाला था और इसमें कई ऐसे खेल शामिल नहीं थे जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। इसके बावजूद भारतीय दल ने बर्मिंघम 2022 में समान खेलों में जीते गए 30 पदकों की तुलना में इस बार 39 पदक जीतकर उल्लेखनीय सुधार किया है।”

 

उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खेलों की गहराई और मजबूती लगातार बढ़ रही है। तिरंगे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले हर खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ पर हमें गर्व है।”

 

मांडविया ने आगे कहा, “अब जब भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, हमारा संकल्प है कि हम खेलों के इतिहास के सबसे शानदार आयोजनों में से एक का आयोजन करें।”

 

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। सीमित खेलों के बावजूद भारत ने मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, जूडो, पैरा खेलों और भारोत्तोलन जैसे खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

 

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 70 स्वर्ण सहित कुल 171 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड 110 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 62 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान स्कॉटलैंड ने भी 39 पदक जीते, लेकिन भारत से कम रजत पदक होने के कारण उसे पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

 

11 दिनों तक चले इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख खेल शक्तियों में शामिल है और अब उसकी नजरें अहमदाबाद 2030 में सफल मेजबानी के साथ-साथ और भी बेहतर प्रदर्शन पर टिकी हैं।

]]>
आज है सावन का पहला सोमवार… देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज https://www.shauryatimes.com/news/243290 Mon, 03 Aug 2026 05:05:16 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243290 नई दिल्ली : पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आज सावन के पहले सोमवार की धूम है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक पवित्र नदी तटों, जलाशयों और मंदिरों खासतौर पर शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी देवों के देव महादेव की आस्था में डूबी है। तड़के से ही सभी शिवालयों के पट भक्तों के लिए खुले हुए हैं।

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन, हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और झारखंड के देवघर में जलाभिषेक के लिए कतारें लगी हुई हैं। प्रयागराज के संगम क्षेत्र हर -हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान है। लोग त्रिवेणी तीरे स्नान कर सूर्य भगवान को भी जल अर्पित कर रहे हैं। चित्रकूट के रामघाट पर मंदाकनी में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु सबसे पहले महाराजाधिराज मतगजेन्द्र नाथ मंदिर (शिवालय) में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। देश की राजधानी के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है।

 

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में लोग रात दो बजे से दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंदिर के बाहर दिल्ली पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की तैनाती है। मेटल डिटेक्टर गेट के साथ संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए मशीनें लगाई गई है। इस बार गौरी शंकर मंदिर में भक्त सीधे जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे। इसके लिए गर्भगृह के बाहर क्यारियां बनाई गई है।

 

चांदनी चौक स्थित बनखंडी मंदिर के अलावा कनाट प्लेस स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

 

विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक का अनुष्ठान आरंभ हो गया है।

]]>