कारोबार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चेन्नई में सोने के भाव में आज 310 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक मजबूती दर्ज की गई है।

भाव में आई तेजी के कारण आज देश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी सांकेतिक तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

आज सोने के भाव में तेजी आने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी उतार चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,46,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,46,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 711 अंकों की गिरावट
नई दिल्ली : हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही है। भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए।

इस वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 710.77 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 76,699.20 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 194.20 अंक यानी 0.80 फीसदी फिसलकर 23,973.80 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 6 फीसदी तक की गिरावट है। इंफोसिस के शेयर में 8 फीसदी, टीसीएस 6 फीसदी, टेक महिंद्रा 6 फीसदी और एचसीएल टेक शेयर में 5 फीसदी तक गिरावट है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि गरुवार को शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 254.36 अंक यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 77,409.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 82.30 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 24,168 के स्तर पर बंद था।

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स 82.99 अंक उछला
नई दिल्ली : लगातार चार दिनों से चली आ रही शेयर बाजार की तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में सुबह नरम शुरुआत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच डील और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। लेकिन, अभी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है।

फिलहाल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 82.99 अंक यानी 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 77,238.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.85 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 24,129.55 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक पर और निफ्टी 26.85 अंक की गिरावट के साथ 24,058.85 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.71 पर है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ 77,156 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 97 अंक की बढ़त के साथ 24,086 पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई गिरावट के कारण दबाव बना रहा। इस दबाव की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 328.64 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़ कर 51,999.67 के स्तर पर पहुंच गया। इसके विपरीत एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,511.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 307.60 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,376.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,055.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,494.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.75 प्रतिशत उछल कर 8,447.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,910.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,074 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,786.97 अंक के स्तर पर आ गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में आज सबसे अधिक तेजी आई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,183.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निक्केई इंडेक्स 519.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69,924 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,414 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,582.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 356.69 अंक यानी 0.78 प्रतिशत फिसल कर 45,452.50 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 6,243.41 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 4,084.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का जोर
नई दिल्ली : ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी और ईरान के बीच समझौता होने के बाद बने उत्साह के माहौल में अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़ कर 51,671.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 122.83 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,554.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 795.10 अंक यानी 3.07 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,683.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,699 के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,430.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,384.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 258.71 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,894.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 299.67 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूट कर 24,543 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत फिसल कर 1,589.86 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 23,933 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 4,098.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 247.31 अंक यानी 3.95 प्रतिशत उछल कर 6,254.97 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 181.20 अंक यानी 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,727.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 467.50 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69,785 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 302.44 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,699.43 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,104.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में खरीदारों ने बढ़त बना ली। पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स और इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 0.19 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.08 प्रतिशत से लेकर 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,041 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,294 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 747 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 262.44 अंक की तेजी के साथ 76,526.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार चढ़ाव होने लगा। लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,702.33 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 76,443.34 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे सेंसेक्स 392.56 अंक की बढ़त के साथ 76,656.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 70 अंक उछल कर 23,923.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी को सपोर्ट से निफ्टी बढ़ कर 23,972.75 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली शुरू हो जाने पर यह 23,888.20 अंक के स्तर तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच निफ्टी शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे 113.75 अंक की मजबूती के साथ 23,967.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 736.38 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,264.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,853.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चेन्नई में सोने के भाव में आज 2,120 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है।

भाव में आई तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,38,910 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,40,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मजबूती आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,51,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,51,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,40,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

सरकार विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए और कदम उठाएगी: सीतारमण
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार देश में और विदेशी पूंजी लाने के लिए और कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बॉन्ड मार्केट के लिए घोषित उपाय तो बस शुरुआत भर थे।

सीतारमण ने नई दिल्ली में ‘हीरो माइंडमाइन समिट 2026’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हम मानते हैं कि हमें और विदेशी पूंजी की जरूरत है।” वित्त मंत्री ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सरकार के घोषित उपाय महज शुरुआत हैं, जबकि अभी आगे और कदम उठाए जा सकते हैं।

‘हीरो माइंडमाइन समिट 2026’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ कर से छूट जैसे उपाय विदेशी पूंजी को वापस आकर्षित करने की दिशा में पहला कदम हैं। सीतारमण ने कहा, ‘‘यह कहानी का अंत नहीं है और कदम उठाए जाएंगे। हम मानते हैं कि हमें और अधिक विदेशी पूंजी की आवश्यकता है।’’

सीतारमण ने ‘माइंडमाइन समिट 2026’ में हीरो एंटरप्राइज़ के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल के साथ एक अनौपचारिक बातचीत (फायरसाइड चैट) में हिस्सा लिया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्थिति हर सप्ताह बदल रही है और नई-नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसलिए देश को हर ऐसी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा घोषित ढांचे के तहत मुद्रा जोखिम की लागत आरबीआई वहन करेगा, जिससे बैंक बिना बाधा अपने संसाधन जुटा सकेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था कच्चे माल, कच्चे तेल और उर्वरकों के आयात के कारण ‘‘गंभीर दबाव’’ का सामना कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि सक्रिय नीतियों और राज्यों की मजबूत भागीदारी की वजह से भारत का डेटा सेंटर और जीसीसी इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा है, जो गतिविधियां पहले बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित थीं, वे अब तुमकुरु और मंगलुरु जैसे टियर-2 शहरों तक भी फैल रही हैं। इसका मतलब होगा ज़्यादा नौकरियां, बेहतर डेटा सुरक्षा और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने 5 जून को बैंकों को तीन से पांच वर्ष की अवधि वाले विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा के लिए अपनी मुद्रा अदला-बदली सुविधा का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे वे अमेरिकी यूएस डॉलर जमा को आरबीआई के साथ बदल सकें एवं मुद्रा जोखिम का प्रबंधन कर सकें।

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,51,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

थोक महंगाई दर मई में बढ़कर 9.68 फीसदी पर पहुंची
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के देश में थोक महंगाई दर मई माह में बढ़कर 9.68 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं पिछले महीने अप्रैल में यह 8.26 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को थोक मूल्य सूचकांक (डूब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि ईंधन एवं बिजली, विनिर्मित उत्पादों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।

मंत्रालय ने आधार वर्ष को 2011-12 से संशोधित कर 2022-23 करने के बाद डूब्ल्यूपीआई पर आधारित महंगाई के जारी आंकड़ों में कहा कि ईंधन और बिजली श्रेणी में थोक महंगाई दर मई में बढ़कर 30.33 फीसदी हो गई, जो अप्रैल में 24.89 फीसदी थी। इस दौरान कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई दर 61.51 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में यह 56.31 फीसदी थी।

आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर में यह तेज वृद्धि पश्चिम एशिया में जारी संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी अवरोध के कारण हुई, जहां से भारत अपने अधिकतर कच्चे तेल का आयात करता है। इसका असर खाद्य कीमतों पर भी पड़ा है। खाद्य वस्तुओं की महंगाई मई में 3.60 फीसदी रही, जो अप्रैल में 2.43 फीसदी रही थी। इसके अलावा विनिर्मित उत्पादों में महंगाई दर बढ़कर 7.48 फीसदी हो गई, जो अप्रैल में 6.68 फीसदी थी।

उल्लेखनीय हैं कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर मई में पिछले 16 महीन के उच्चतम स्तर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई। ये अप्रैल में 3.48 फीसदी थी। इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 4.6 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया था।