उत्तराखंड – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 Aug 2026 06:25:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 हरिद्वार हाईवे पर भीषण टक्कर: ई-रिक्शा और बाइक भिड़े, दोनों चालक गंभीर घायल https://www.shauryatimes.com/news/243305 Mon, 03 Aug 2026 06:25:02 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243305 हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल और मोटरसाइकिल सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

]]>
फिल्मी सितारों को नहीं, माता-पिता और महापुरुषों को बनाएं रोल मॉडल’ : स्वामी रामदेव https://www.shauryatimes.com/news/243061 Wed, 29 Jul 2026 16:00:54 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243061 हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ के फेज-दो स्थित योग भवन में गुरु पूर्णिमा पर आचार्यकुलम् में वैदिक रीति से 1176 विद्यार्थियों का उपनयन व वेदारंभ संस्कार हुआ। वहीं योग भवन में 111 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का आशीर्वाद लेने हजारों शिष्य पहुंचे। यज्ञ-हवन से पूरा वातावरण भावमय रहाा।

 

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु को साक्षात ब्रह्मस्वरूप माना गया है। आचार्यकुलम् सहित पतंजलि के सभी शिक्षा प्रकल्प गुरु-शिष्य परंपरा के अधिष्ठान हैं। उन्होंने कहा कि “कुछ मूर्ख गुरु-शिष्य परंपरा को गुरु की गुलामी कहते हैं, जबकि खुद वे नशा और विलासिता की गुलामी में जीते हैं।”

 

फिल्मी गीतों पर प्रहार करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि “नालायकों को अपना नायक मत बनाओ। फिल्मी डायलॉग मत बोलो। जिस दिन हम वेदों के मंत्र गुनगुनाने लगेंगे उस दिन धरती सज जाएगी।” उन्होंने युवाओं से कहा कि “फिल्मी सितारों को रोल मॉडल मत मानो। हमारे आदर्श श्रीराम,कृष्ण, ऋषि-ऋषिकाएं और वीर-वीरांगनाएं हैं। घर में सबसे बड़े रोल मॉडल माता-पिता, दादा-दादी हैं। उनकी वजह से ही हम यहां हैं।

 

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने स्वामी रामदेव के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि “गुरु पूर्णिमा सकारात्मकता का पर्व है। गुरु ज्ञान सत्य के मार्ग पर ले जाता है।” कार्यक्रम में डॉ.ऋतंभरा शास्त्री,स्वाति मुंशी,डॉ.एनपी सिंह,अवध ओझा सहित पतंजलि के सभी प्रमुख,आचार्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।—————

]]>
हरिद्वार में उल्लास पूर्वक मना गुरु पूर्णिमा पर्व, संतों ने कहा- गुरु ही जीवन का आधार, श्रद्धा से ही मिलती है मुक्ति https://www.shauryatimes.com/news/243032 Wed, 29 Jul 2026 12:47:03 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243032 हरिद्वार : आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवभूमि हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। गंगा तट से लेकर प्रमुख अखाड़ों और आश्रमों तक दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने संतों का पूजन कर आशीर्वाद लिया और गुरु दीक्षा ग्रहण की।

 

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में विशेष सत्संग का आयोजन हुआ। देश विदेश से पधारे अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मविश्लेषण और आत्मशुद्धि का दिन है। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला सेतु है। आज का युवा यदि गुरु के बताए मार्ग पर चले तो समाज में संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना स्वतः विकसित होगी।

 

पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव ने हजारों साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा से जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। बाबा रामदेव ने सभी को रोजाना योग-प्राणायाम करने, स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। इस अवसर आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में सामूहिक वैदिक हवन भी हुआ।

 

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य

 

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के दक्षिण काली मंदिर स्थित आश्रम मैं भी बड़ी संख्या में भक्तों का समागम हुआ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति गुरु-शिष्य परंपरा के बल पर ही जीवित है। गुरु ही शिष्य के जीवन को दिशा देता है। मंदिर में सैकड़ों शिष्यों ने पाद्य पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित की।

 

प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में

 

महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के नेतृत्व में ध्यान शिविर लगा। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि तन की शुद्धि के बिना मन की शुद्धि संभव नहीं। साधना और ध्यान से ही साधक गुरु तत्व को आत्मसात कर सकता है।

 

कनखल स्थित रामेश्वरम आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर वैदिक मंत्र गुंजायमान हुए। रामेश्वरम आश्रम के स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला है। श्रद्धा और समर्पण के बिना गुरु कृपा नहीं मिलती।

 

गरीबदासिय संप्रदायाचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। आश्रम में 108 दीपों का महायज्ञ हुआ और गरीबों को वस्त्र-भोजन वितरित किया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार के विभिन्न आश्रमों तथा सभी 13 अखाड़े के प्रांगण में भी हर्ष, उत्साह और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

 

गुरु पूर्णिमा पर्व पर दूरस्थ स्थानों से हरिद्वार पधारे श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर पवित्र गंगा में स्नान किया और सायंकाल हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में दीपदान किया। तीर्थ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक गंगा आरती हुई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व शांति और गुरु कृपा की कामना की।

 

प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी-ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई थी।

]]>
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, चारधाम यात्रा पर दो दिन के लिए रोक, अगले 48 घंटे भारी, मालदेवता में 233 मिमी वर्षा https://www.shauryatimes.com/news/242869 Tue, 28 Jul 2026 07:11:09 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242869 देहरादून : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भू-स्खलन और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिन (28 और 29 जुलाई) को रोक दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर कई स्थानों पर हुए भू-स्खलन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। मौसम अनुकूल होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद यात्रा पुनः शुरू की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित अवधि तक यात्रा पर न निकलने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत तीव्र वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई को भी उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

 

केंद्र ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भू-स्खलन, चट्टान गिरने, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के अवरुद्ध होने, नदियों और गदेरों के जलस्तर में अचानक वृद्धि, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा बिजली और पेयजल सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। लोगों से नदी-नालों के समीप नहीं जाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करने की सलाह दी गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून जिले के मालदेवता में सर्वाधिक 233 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। हाथीबड़कला में 194.5 मिमी, जौलीग्रांट में 172.2 मिमी, मसूरी में 163 मिमी, ऊखीमठ में 120 मिमी, डीडीहाट में 102 मिमी, मोहकमपुर में 95.8 मिमी, धनोल्टी में 88 मिमी, हल्द्वानी और थल में 83-83 मिमी, चमोली में 80.6 मिमी, तेजम में 73 मिमी, बेरीनाग में 72 मिमी, कीर्तिनगर में 70 मिमी तथा नरेंद्रनगर में 63 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 

देहरादून में नंदा की चौकी के पास पुलिया का ढांचा सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का हिस्सा धंस गया है, जिसकी युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालदेवता, सोडा सरौली और सहस्त्रधारा क्षेत्र में भी क्षतिग्रस्त सड़कों और सुरक्षा दीवारों का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

]]>
देहरादून टी-20 लीग के लिए खिलाड़ी ट्रायल संपन्न, 650 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण https://www.shauryatimes.com/news/242657 Sun, 26 Jul 2026 08:39:44 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242657 देहरादून : उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) द्वारा अनुमोदित देहरादून टी-20 लीग 2026 के आधिकारिक खिलाड़ी चयन ट्रायल का आयोजन देहरादून के नथुवावाला स्थित कीमतीलाल शर्मा क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ। लीग के लिए कुल 650 खिलाड़ियों ने प्लेयर ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

देहरादून टी-20 लीग 2026 का आयोजन 2 से 9 सितंबर तक देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 15 लीग मैच, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल होंगे।

 

शनिवार को लीग के लिए खिलाड़ियों का मूल्यांकन चयन समिति के सदस्य धीरनराज शर्मा एवं शिवम खिराना द्वारा किया गया। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी आधिकारिक प्लेयर ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा, जहाँ लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन करेंगी।

 

सीएयू के मुख्य संरक्षक पी.सी. वर्मा ने कहा कि देहरादून टी-20 लीग युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने कहा कि देहरादून टी-20 लीग राज्य में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। यह प्रतियोगिता उभरते खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण अवसर और अनुभव प्रदान करेगी तथा उन्हें उच्च स्तरीय क्रिकेट तक पहुंचने का सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी।

 

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दून के सचिव पीयूष कुमार रघुवंशी ने कहा कि देहरादून टी-20 लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी उत्तराखंड में क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह का प्रमाण है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दून प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निष्पक्ष एवं पेशेवर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि यह लीग उत्तराखंड में क्रिकेट विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

 

देहरादून टी-20 लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत मिश्रा ने कहा कि 650 खिलाड़ियों का पंजीकरण और ट्रायल में 350 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी उत्तराखंड में क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्राप्त कर सकें।

 

एसोसिएशन ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को देहरादून टी-20 लीग 2026 की छह फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह लीग उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य में क्रिकेट के समग्र विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

]]>
चारधाम यात्रा पुनः शुरू, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील https://www.shauryatimes.com/news/242076 Tue, 21 Jul 2026 07:10:32 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242076 देहरादून : उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गई चारधाम यात्रा को मंगलवार से पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया।

 

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि यात्रा के दौरान किसी स्थान पर भारी वर्षा,भूस्खलन या अन्य कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो जाए, तो वे प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें और प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाएगी।

 

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया।

]]>
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में तीन की मौत; यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद https://www.shauryatimes.com/news/241963 Mon, 20 Jul 2026 08:41:03 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241963 देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटों में प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मलबा, बोल्डर गिरने और जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) पालीगाड़ के पास मलबा आने के कारण अब भी बंद है।

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की सोमवार को जारी 24 घंटे की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के पोषिला गांव में जंगल में बकरियां चरा रहे 52 वर्षीय दीवान सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

टिहरी जिले के प्रतापनगर-लंबगांव मोटर मार्ग पर एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक 38 वर्षीय होशियार सिंह पंवार, निवासी खोलगढ़, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

रुद्रप्रयाग जिले के संकराड़ी-खाकरा-पीपली मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि वाहन में मौजूद एक भैंस की मौत हो गई। घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। पौड़ी जिले के ऋषिकेश-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर चलती कार के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

चमोली जिले के नारायणबगड़ बाजार में सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद छह से सात दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि बीआरओ मलबा हटाने में जुटा है। जिले के कंडेई क्षेत्र में एक गोशाला के ऊपर बोल्डर गिरने से कुछ पशुओं के दबने की सूचना है। राजस्व एवं डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के लाली वार्ड में एक आवासीय भवन के पीछे की दीवार से पत्थर घर के भीतर आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

 

देहरादून के संतला देवी मंदिर क्षेत्र में नदी के बीच टापू रविवार शाम सात लोग फंस गए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, अग्निशमन, 108 एम्बुलेंस सेवा व तहसील प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

 

एसईओसी के अनुसार, लगातार वर्षा के बावजूद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7), ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, केदारनाथ मार्ग, एनएच-107बी और कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अधिकांश प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य बना हुआ है। हालांकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) पालीगाड़ के पास मलबा आने के कारण बाधित है और मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

 

प्रशासन ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए लोगों और यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी लेने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

]]>
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा से लौटा विशेष दल, पहुंचा उत्तराखंड https://www.shauryatimes.com/news/241865 Sun, 19 Jul 2026 05:42:32 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241865 देहरादून : उत्तराखंड से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही कई दिनों तक चली धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का समापन हो गया।

 

यात्रा से लौटे अधिकांश श्रद्धालु हर्रावाला से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न पर्वतीय जिलों सहित हरिद्वार जनपद के यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा परमार्थ निकेतन से जुड़े तीर्थयात्री भी हरिद्वार से अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान कर गए।

 

श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर, गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ), बाणगंगा, भालका तीर्थ, त्रिवेणी संगम और सोमनाथ संग्रहालय सहित विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिला। हरेला पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शारदा पीठ परिसर में पौधरोपण भी किया।

 

श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुजरात सरकार तथा उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए अविस्मरणीय और आध्यात्मिक रूप से संतोषप्रद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा ने उन्हें असीम शांति, संतोष और सांस्कृतिक एकात्मता का अनुभव कराया।

 

उत्तराखंड से 13 जुलाई को दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हर्रावाला रेलवे स्टेशन से करीब 700 यात्रियों को दल को रवाना की गई और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष रेल यात्रा रविवार सुबह हर्रावाला पहुंचने के साथ संपन्न हो गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सोमनाथ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

]]>
राहुल ने दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता मेहता के परिजनों से की मुलाकात https://www.shauryatimes.com/news/241744 Fri, 17 Jul 2026 16:38:10 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241744 देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

 

राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत अमर मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट का लोहे का हिस्सा गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल गांधी ने देहरादून दौरे के दौरान दिवंगत कार्यकर्ता के घर पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना और कुछ समय तक उनके साथ रहकर शोक साझा किया।

]]>
‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार करेगा भाजपा संगठन : तरुण चुग https://www.shauryatimes.com/news/241327 Sun, 12 Jul 2026 15:50:35 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241327 देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ‘सेवा ही संगठन’ की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

 

रविवार काे मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लाखों किसानों को राहत देने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीति का उदाहरण बताया।

 

श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है।

 

श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट से जूझ रहा है,जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

 

बैठक से पहले चुग ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी और संगठन को और सशक्त बनाने के मुद्दों पर चर्चा की।

 

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुग ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

]]>