मनोरंजन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 Aug 2026 07:55:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ऑनलाइन जॉब स्कैम पर आधारित ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक आयी सामने https://www.shauryatimes.com/news/243312 Mon, 03 Aug 2026 07:55:25 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243312 प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक जारी कर दी है। प्रशांत नायर द्वारा निर्मित और निर्देशित यह आठ एपिसोड की सर्वाइवल ड्रामा सीरीज ऑनलाइन फ्रॉड और मानव तस्करी के खतरनाक गठजोड़ पर आधारित है। सीरीज का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रतीक खन्नूजा, समीर चंद, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। इसमें निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

भारत और साउथ-पूर्व एशिया की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज ऑनलाइन ठगी के उस नेटवर्क को उजागर करती है, जिसे दुनिया भर में ‘पिग बुचेरिंग’ स्कैम के नाम से जाना जाता है। कहानी उन युवाओं पर केंद्रित है, जिन्हें विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर सीमाओं के पार ले जाया जाता है और बाद में उन्हें मजबूरन साइबर ठगी के गिरोह का हिस्सा बना दिया जाता है। सीरीज इस अपराध के पीछे छिपे शोषण, मजबूरी और संगठित नेटवर्क की परतें खोलती है।

 

‘जॉब ट्रैफिकिंग’ तीन अलग-अलग किरदारों की कहानी है—एक स्कैमर जो इस जाल से बाहर निकलना चाहता है, एक ठगी की शिकार गृहिणी जो न्याय की तलाश में है और एक सीईओ जो परिस्थितियों के बीच फंस जाता है। इन तीनों की जिंदगी धोखे, टूटे भरोसे और अपराध के ऐसे जाल में उलझ जाती है, जहां से बाहर निकलना आसान नहीं होता। रोमांच, भावनाओं और हाई-स्टेक ड्रामा से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को साइबर अपराध की भयावह सच्चाई और इंसानियत की जंग से रूबरू कराएगी।

]]>
कोलकाता की सड़कों पर मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग, ट्राम में नजर आईं साई पल्लवी https://www.shauryatimes.com/news/243094 Thu, 30 Jul 2026 09:04:20 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243094 कोलकाता : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुआ शूटिंग का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

 

महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) के पास साई पल्लवी को स्कूटी चलाते हुए एक दृश्य फिल्माते देखा गया। इसके बाद धर्मतला ट्राम डीपो में शूटिंग हुई, जहां साई पल्लवी ने ट्राम के भीतर शाॅट दिया। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। कुम्हारटोली में शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

 

फिल्म की शूटिंग प्रिंसेप घाट में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। आने वाले दिनों में पार्क स्ट्रीट के प्रतिष्ठित इलाकों में भी फिल्मांकन किया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि कोलकाता में करीब 10 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी।

 

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम ने वर्ष 2004 में फिल्म ‘युवा’ की शूटिंग भी कोलकाता में की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे।

]]>
दुनियाभर में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर https://www.shauryatimes.com/news/243091 Thu, 30 Jul 2026 08:59:24 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243091 निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी इस फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भारतीय भाषाओं में जारी किया गया। फिल्म का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स करेगा, जबकि उत्तर भारत में इसे धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज करेगा। यह दो भागों में बनने वाली महागाथा का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण, शोभना कैकेयी, अजिंक्य देव ऋषि विश्वामित्र, कुणाल कपूर भगवान इंद्र और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी भगवान राम के वनवास से लेकर रावण के साथ धर्म और अधर्म के महायुद्ध तक की यात्रा को भव्य सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करेगी। इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

 

निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि ‘रामायण’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य इस कालजयी महागाथा को पूरी श्रद्धा, प्रामाणिकता और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर उतारना है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म अपनी भावनात्मक गहराई, तकनीकी उत्कृष्टता और विश्वस्तरीय प्रस्तुति के जरिए दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने में सफल होगी।

]]>
टी-सीरीज ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स किए अपने नाम, 75 करोड़ में हुई बड़ी डील https://www.shauryatimes.com/news/243017 Wed, 29 Jul 2026 12:30:03 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243017 नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज़ ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सौदा 75 करोड़ रुपये की एडवांस डील के तहत हुआ है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह राशि रिफंडेबल एडवांस के रूप में तय की गई है, जो इस समझौते को और खास बनाती है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स हासिल करने की दौड़ में कई बड़ी म्यूजिक कंपनियां शामिल थीं, लेकिन आखिरकार टी-सीरीज़ ने बाजी मार ली। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की वरिष्ठ टीम को फिल्म के संगीत की अपार संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। यह 75 करोड़ रुपये की एडवांस राशि फिल्म के दोनों भागों के संगीत अधिकारों के लिए दी गई है। भारतीय संगीत उद्योग में इसे सबसे बड़े म्यूजिक राइट्स सौदों में से एक माना जा रहा है।

 

निर्माताओं को फिल्म के संगीत से भी बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर साथ काम कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

]]>
‘आर्यभट्ट का जीरो’ में नजर आएगी संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी, ट्रेलर रिलीज https://www.shauryatimes.com/news/243014 Wed, 29 Jul 2026 12:27:27 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243014 आगामी हिंदी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसे साधारण युवक की कहानी पेश करता है, जो असफलताओं, टूटे सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के बीच अपनी पहचान बनाने की जंग लड़ता है। ट्रेलर में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते, जीवन के संघर्ष और कभी हार न मानने के जज्बे को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। इसकी शुरुआत एक अनोखे शादी के दृश्य से होती है, जहां हल्के-फुल्के अंदाज के बाद कहानी मुख्य किरदार ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ के सफर की ओर बढ़ती है।

 

फिल्म में हिमांश कोहली ने बग्गू की भूमिका निभाई है, जिसकी जिंदगी में लगातार असफलताएं, प्रेम में हार और पारिवारिक संघर्ष हैं, लेकिन वह हर मुश्किल का डटकर सामना करता है। ट्रेलर के भावनात्मक संवाद और प्रेरणादायक संदेश दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। फिल्म में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, रवि किशन, दर्शना बानिक, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त, इश्लीन प्रसाद, अलका अमीन, नीरज सूद और शिल्पा शिंदे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

इस फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। हिमांश कोहली ने कहा कि बग्गू उन लाखों युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो बार-बार गिरने के बावजूद हार नहीं मानते। वहीं निर्माता बीरेंद्र भगत ने इसे उम्मीद जगाने वाली कहानी बताया, जबकि निर्देशक कमल चंद्रा ने कहा कि यह फिल्म आत्मविश्वास और नई शुरुआत की ताकत का संदेश देती है। ‘आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

]]>
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह https://www.shauryatimes.com/news/243011 Wed, 29 Jul 2026 12:24:56 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243011 अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और अब ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

 

बरखा ने कहा कि ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें।”

 

अपने पसंदीदा फिल्मकारों का जिक्र करते हुए बरखा ने कहा कि वह किरण राव, प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण के साथ काम करना चाहती हैं। उनके अनुसार, इन तीनों की कहानी कहने की शैली बेहद अलग और प्रेरणादायक है। बरखा का मानना है कि भविष्य में भी वह ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदारों का चयन करती रहेंगी, जो उनकी अभिनय क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएं।

]]>
हाथ की सर्जरी के बाद अभिनेता राम चरण अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते नजर आये, पहली फोटो आई सामने https://www.shauryatimes.com/news/243006 Wed, 29 Jul 2026 09:14:00 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243006 अभिनेता राम चरण के हाथ की सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर कोयंबटूर के गंगा अस्पताल की है, जहां उनकी सफल सर्जरी की गई। तस्वीर सामने आने के बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

जानकारी के अनुसार, राम चरण को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी थी। फिल्म के एक पहलवानी वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान लगी इस चोट के बावजूद उन्होंने पहले फिल्म के प्रमोशन और अन्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी और सर्जरी टाल दी। बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

राम चरण के फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आठ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वह निर्देशक सुकुमार की आगामी फिल्म आरसी17′ की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल अभिनेता की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और उनके प्रशंसक जल्द ही उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

—————

]]>
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा https://www.shauryatimes.com/news/242918 Tue, 28 Jul 2026 12:46:41 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242918 हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्म ‘उमराव जान’ की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1981 में रिलीज हुई थी और इस साल अपनी रिलीज के 45 वर्ष पूरे कर रही है। फिल्म में रेखा के अलावा फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

 

‘उमराव जान’ की विशेष स्क्रीनिंग को लेकर रेखा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी यादों और जीवन का अहम हिस्सा है। रेखा ने कहा कि इतने वर्षों बाद इस फिल्म को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और विनम्र कर देने वाला अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है और आईएफएफएम में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास सम्मान है।

 

रेखा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसे केवल अपनी उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी फिल्मकारों, लेखकों, संगीतकारों और सहयोगियों को समर्पित करती हैं, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर को यादगार बनाया। आईएफएफएम 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक मेलबर्न में होगा। इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी ‘आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन’ सम्मान से नवाजा जाएगा।

 

————–

]]>
पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव https://www.shauryatimes.com/news/242893 Tue, 28 Jul 2026 10:51:15 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242893 नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी प्रतियोगियों को भावुक कर दिया। शो के हालिया एपिसोड में राम ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेहद कठिन था और उन्होंने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बताया था। राम के इस बयान के बाद शो में मौजूद प्रतियोगी भावुक हो गए।

 

राम कपूर ने बताया कि उनके पिता को 63 वर्ष की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। लंबी कीमोथेरेपी के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्होंने लगभग दस साल तक सामान्य जीवन बिताया। हालांकि, 73 वर्ष की उम्र में कोरोना महामारी के दौरान कैंसर दोबारा लौट आया। राम के अनुसार उनके पिता ने उस समय फैसला किया कि वह अब इस बीमारी से और नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इस मुश्किल दौर में उनसे सहयोग मांगा और उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान किया।

 

राम कपूर ने यह भी बताया कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनका सक्रिय इलाज नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद कोई भी शोक न मनाए और न ही अंतिम संस्कार में रोए। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस घटना के बाद उनकी मां और बहन ने उनसे दूरी बना ली और पिछले पांच वर्षों से उनसे बातचीत नहीं की है। राम का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

गौरतलब है कि ‘लॉकअप सीजन 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं।

]]>
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री https://www.shauryatimes.com/news/242890 Tue, 28 Jul 2026 10:48:31 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242890 साल 2006 की चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ में अभिनेत्री दिव्या खोसला की आधिकारिक एंट्री हो गई है। टी-सीरीज फिल्म्स और तांडव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में एक बार फिर खोसला परिवार की मजेदार कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हाल के वर्षों में ‘सावी’ और ‘एक चतुर नार’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से चर्चा बटोर चुकी दिव्या अब इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

 

फिल्म में पहले भाग के कई प्रमुख कलाकार अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा शामिल हैं। वहीं, दिव्या खोसला के अलावा रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल भी नई कास्ट के रूप में फिल्म से जुड़े हैं। निर्माताओं का कहना है कि नए कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की कहानी में नया रंग और ताजगी लेकर आएगी।

 

फिल्म की निर्माता सविता राज हिरेमठ ने कहा कि दिव्या खोसला और रवि किशन ने अपनी भूमिकाओं से पूरी टीम को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि दोनों कलाकार अलग-अलग तरह की फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि दर्शक भी उनकी परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे। उन्होंने नई टीम में शामिल सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म को लेकर पूरी टीम उत्साहित है और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।

 

निर्माताओं के अनुसार, ‘खोसला का घोसला 2’ में पहले भाग की तरह परिवार, रिश्तों, हास्य और हलचल का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

]]>