Main Slider – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

कांग्रेस ने ओबीसी विभाग में सरोज प्रधान और अपर भानुदास शंकर माली को नई जिम्मेदारी दी
नई दिल्ली : कांग्रेस ने संगठन के ओबीसी विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने सरोज प्रधान को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष और अपर भानुदास शंकर माली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से रविवार को जारी सूचना के अनुसार, इन नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सरोज प्रधान ओडिशा में कांग्रेस संगठन के भीतर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे लंबे समय से राज्य स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे से जुड़े कार्यकर्ता माने जाते हैं। संगठन के भीतर उनकी पहचान मुख्य रूप से जमीनी स्तर के कार्यकर्ता और समन्वयक के रूप में रही है, जो पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और संगठन विस्तार से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहे हैं। वहीं, भानुदास शंकर माली पार्टी के भीतर पिछड़ा वर्ग से जुड़े संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर काम करते रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री अठावले बोले- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा होना मुश्किल
ग्वालियर : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भविष्य विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा होना मुश्किल है।

केन्द्रीय मंत्री रविवार शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी भले ही देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हों, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इसकी संभावना नजर नहीं आती। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि देश की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। अठावले ने पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने कई जगह बड़ी जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस बहुमत तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने मोदी को देश का “मजबूत प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि उनकी सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “मेक इन इंडिया” जैसी योजनाओं ने देश के औद्योगिक विकास को नई गति दी है और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दलितों, पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ काम कर रही है और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार की कई योजनाओं का सीधा लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा है।

रामदास अठावले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार और वर्तमान मोदी सरकार की आर्थिक स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि जब देश में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार थी, तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी, जबकि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं को दिया।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं ने देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया है। करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलने से आर्थिक पारदर्शिता बढ़ी है और गरीबों तक सीधे सरकारी सहायता पहुंची है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) जल्द ही देश की शीर्ष पांच राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष के अभिवादन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा उनसे एयरपोर्ट पर मिलने पहुंचे थे।

ग्वालियर दौरे के दौरान रामदास अठावले के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने जहां उनके बयान का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस समर्थकों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकार्ड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और गंडागर्दी की हार है। उन्होंने इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देररात एक्स पर लिखा, ” फालता के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने वाली ताकतों की हार। रिकार्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए श्री देबांग्शु पांडा जी को बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास दर्शाता है। लोग पश्चिम बंगाल सरकार के हर क्षेत्र में किए जा रहे बेहतरीन कामों को देख रहे हैं और इसीलिए उन्होंने हमें अपना और आशीर्वाद देने का फैसला किया है।”

उन्होंने दूसरी पोस्ट पर लिखा, ” पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके शानदार काम के लिए मेरी बधाई। आने वाले समय में भी हम पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। फालता की जीत पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों के लिए मेरी बधाई।”

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा
नई दिल्ली : पेट्रो ईंधन की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दो हफ्ते से भी कम समय में ऐसा चौथी बार हुआ है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में कोलकाता में पेट्रोल 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये और पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पिछले 10 दिन में यह चौथी बार है, जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दस दिन में चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये हैं। पिछले 10 दिन में यह चौथी बढ़ोतरी हैं। नई दरें लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राष्टीरय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, जो पहले 92.49 रुपये प्रति लीटर था।

इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जहां 2.87 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में इसका भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में कीमत 107.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल का दाम 97.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई यह वृद्धि वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और रुपये में कमजोरी के बीच की गई है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और रुपये के कमजोर होने से तेल विपणन कंपनियों की आयात लागत पर दबाव बढ़ा है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 87 पैसे और 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से हुई बढ़ोतरी पर आम आादमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, “पिछले 10 दिनों में ही पेट्रोल-डीजल की कीमत साढ़े सात रुपये बढ़ गई है। देश में अब ऐसा कोई शहर या राज्य नहीं बचा है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से कम में मिल रहा हो। एक गरीब आदमी आखिर ईंधन का खर्च कैसे उठाएगा?

उल्लेखनीय है कि ईंधन की कीमतों में 15 मई को पहली बार संशोधन हुआ था। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

वरुण चक्रवर्ती की जुझारू भावना को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे
कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने खुलासा किया है कि टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पैर की उंगली में फ्रैक्चर होने के बावजूद खेलने का फैसला खुद लिया था। रहाणे ने कहा कि वरुण की टीम के प्रति प्रतिबद्धता और जुझारूपन काबिल-ए-तारीफ है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को केकेआर के आखिरी लीग मैच के बाद रहाणे ने कहा कि वरुण को खिलाने का फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया गया था। उन्होंने बताया कि केकेआर के फिजियो, बीसीसीआई की एनसीए टीम और भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ के बीच इस मामले पर विस्तार से चर्चा हुई थी।

रहाणे ने कहा, “मैं मेडिकल मामलों में दखल नहीं देता। मेरा काम सिर्फ यह देखना होता है कि खिलाड़ी का मानसिक स्तर कैसा है, वह खेलने के लिए तैयार है या नहीं और कितना जोखिम है। फिजियो का मानना था कि खेलने से वरुण की चोट और नहीं बढ़ेगी।”

दरअसल, वरुण चक्रवर्ती को 3 मई को हैदराबाद में मैच के दौरान चोट लगी थी, जब ईशान किशन का सीधा शॉट उनके बूट पर जा लगा। इससे उनके बाएं पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। आईपीएल 2026 में यह उनका तीसरा फ्रैक्चर था, क्योंकि इससे पहले उनकी दो उंगलियां भी चोटिल हो चुकी थीं।

रहाणे ने कहा कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद वरुण लगातार टीम के लिए खेलने को तैयार थे।

उन्होंने कहा, “पूरा श्रेय वरुण को जाता है। ऐसी चोट में भी अगर खिलाड़ी खेलने की इच्छा दिखाता है तो यह बताता है कि टीम उसके लिए कितनी मायने रखती है। वह पूरी तरह खेलने के लिए तैयार थे।”

उन्होंने आगे कहा, “एक मैच में हमें उन्हें आराम देना पड़ा क्योंकि दर्द काफी ज्यादा था, लेकिन फिर भी वरुण का कहना था कि वह खेल सकते हैं। जब कोई खिलाड़ी खुद खेलने की इच्छा जताता है तो यह टीम और फिजियो के लिए सकारात्मक संकेत होता है।”

“मैं कभी पीछे हटने वालों में नहीं रहा” : रहाणे

सीजन के दौरान केकेआर की लगातार हार और अपनी कप्तानी पर उठे सवालों को लेकर भी रहाणे ने खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि कप्तानी छोड़ने का विचार कभी उनके मन में नहीं आया।

रहाणे ने कहा, “मैंने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ क्रिकेट खेला है। मेरा मानना है कि जब टीम मुश्किल में हो, तभी आपके चरित्र की असली परीक्षा होती है। दबाव हर खिलाड़ी पर होता है, लेकिन जरूरी यह है कि आप घबराएं नहीं।”

उन्होंने कहा कि लगातार हार के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और यही केकेआर की सबसे बड़ी ताकत रही। रहाणे ने कहा, “हमारे लिए सबसे जरूरी था वर्तमान में बने रहना। क्रिकेट में चीजें कभी भी बदल सकती हैं। मैं कभी पीछे हटने वालों में नहीं रहा और कप्तानी छोड़ने का विचार मेरे मन में कभी नहीं आया।”

भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा करना पड़ा सही फैसला

रहाणे ने यह भी बताया कि सीजन के दौरान कई तेज गेंदबाज चोटिल हुए, लेकिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा बनाए रखा। इसका फायदा टीम को बाद में मिला।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय गेंदबाजों को समय देना चाहता था। मुझे भरोसा था कि अगर हम उनका समर्थन करेंगे तो वे दबाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुरुआती मैचों में हम कुछ मौकों का फायदा नहीं उठा सके, लेकिन टीम ने जिस तरह वापसी की, उस पर मुझे गर्व है।”

बता दें कि केकेआर को अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली के खिलाफ 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही केकेआर ने आईपीएल 2026 में 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।

कनाडियन ग्रां प्री में किमी एंटोनेली की लगातार चौथी जीत, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
नई दिल्ली : मॉन्ट्रियल के ‌सर्किट गिल्स विलेन्यूव में रविवार को आयोजित कनाडियन ग्रां प्री में किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। 19 वर्षीय एंटोनेली ने यह रेस जीतकर इतिहास रच दिया।

मर्सिडीज के ड्राइवर एंटोनेली और उनके टीम साथी जॉर्ज रसेल के बीच रेस के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों कई बार बढ़त बदलते रहे, खासकर 13वें लैप में दोनों के बीच रोमांचक टक्कर रही। हालांकि, 68 लैप की रेस के 30वें लैप में जॉर्ज रसेल की कार के पावर यूनिट में खराबी आ गई, जिससे उन्हें रेस बीच में छोड़नी पड़ी।

एंटोनेली 1952 में अल्बर्टो अस्कारी के बाद लगातार चार रेस जीतने वाले पहले इतालवी ड्राइवर बन गए हैं। इसके साथ ही वह अपने करियर की शुरुआती चारों रेस लगातार जीतने वाले पहले फॉर्मूला-1 ड्राइवर भी बन गए हैं।

रेस जीतने के बाद एंटोनेली ने कहा, “मैं इस तरह जीतना नहीं चाहता था। जॉर्ज के साथ शानदार मुकाबला चल रहा था, लेकिन जीत तो जीत होती है।”

एंटोनेली ने 1 घंटा 28 मिनट 15 सेकंड में रेस पूरी की और फेरारी के लुईस हैमिल्टन को लगभग 11 सेकंड से पीछे छोड़ दिया। रेड बुल के मैक्स वर्स्टैपेन तीसरे स्थान पर रहे।

अब तक इस सीजन की पांचों ग्रां प्री रेस मर्सिडीज ने जीती हैं। ड्राइवर्स चैंपियनशिप में एंटोनेली 131 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जॉर्ज रसेल 88 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अपनी कार में आई खराबी पर रसेल ने निराशा जताते हुए कहा, “अचानक सब कुछ बंद हो गया। इंजन रुक गया, इलेक्ट्रॉनिक्स काम नहीं कर रहे थे और ब्रेकिंग भी सही नहीं थी। यह बेहद निराशाजनक है।”

कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप में मर्सिडीज 219 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। फेरारी 147 अंकों के साथ दूसरे और मैकलारेन 106 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

फ्रेंच ओपन 2026: नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को हराया
पेरिस : सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की अपनी चुनौती की शानदार शुरुआत करते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के पहले दौर में रविवार देर रात फ्रांस के जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4 से हराया।

इस मुकाबले के साथ ही नोवाक जोकोविच पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में सबसे ज्यादा 82 बार खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। हालांकि, रोलां गैरो में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत में जोकोविच अपने सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आए।

फ्रांसीसी खिलाड़ी जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड ने पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए 6-5 की बढ़त बनाई और फिर दमदार ऐस लगाकर सेट अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह 17 वर्षों में पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जोकोविच से सेट जीता।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा,

“जियोवानी को बधाई। मैंने पहली बार उनके खिलाफ खेला और उनकी सर्विस को पढ़ना बेहद मुश्किल था। मेरे करियर में मैंने ऐसी सर्विस बहुत कम खिलाड़ियों की देखी है।”

तीसरे वरीय जोकोविच ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए निर्णायक मौकों का फायदा उठाया और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अनुभवी सर्बियाई खिलाड़ी ने अपना आक्रामक खेल दिखाया और तीसरा सेट आसानी से जीत लिया।

चौथे सेट में जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को कलाई और हाथ में परेशानी के कारण उपचार लेना पड़ा। हालांकि उन्होंने संघर्ष जारी रखा, लेकिन जोकोविच ने 4-3 की बढ़त बनाकर मैच पर नियंत्रण कर लिया और लगातार 22वीं बार फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज की।

जीत के बाद नोवाक जोकोविच ने दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा,“यहां का माहौल शानदार था। दर्शकों से मुझे काफी ऊर्जा मिली।”

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट की वजह से आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,473.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,343.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 395.65 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,975.35 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत उछल कर 10,466.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,115.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 281.79 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की छलांग लगा कर 24,888.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज शुरुआत से ही खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से आज कोस्पी इंडेक्स में कोई बदलाव नजर नहीं हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,150.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 268.50 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 23,959.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 217.42 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,603.94 अंक के स्तर पर आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जबरदस्त छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,260.29 अंक यानी 2.98 प्रतिशत उछल कर 43,528.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 1,880.93 अंक यानी 2.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,220 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,554.23 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,136.25 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत उछल कर 5,089.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, मुनाफा वसूली के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत
नई दिल्ली : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीद और होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के आसार के कारण उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की मजबूती और बढ़ गई, जिससे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में पांच लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांक की चाल में कुछ गिरावट भी आई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.15 प्रतिशत से लेकर 2.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टीसीएस, मैक्स हेल्थकेयर और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर 2.01 प्रतिशत से लेकर 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,786 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,229 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 557 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और नौ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 720.47 अंक की मजबूती के साथ 76,135.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण पहले 10 मिनट में ही यह सूचकांक उछल कर 76,334.77 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स के चाल में गिरावट आने लगी। बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बना रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 752.09 अंक की तेजी के साथ 76,167.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 220.95 अंक उछल कर 23,940.25 अंक के स्तर तक से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर यह सूचकांक उछल कर 23,989.10 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बावजूद के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 216.85 अंक की मजबूती के साथ 23,936.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 231.99 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,415.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 64.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,719.30 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।