Uncategorized – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 Jul 2026 09:04:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोलकाता की सड़कों पर मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग, ट्राम में नजर आईं साई पल्लवी https://www.shauryatimes.com/news/243094 Thu, 30 Jul 2026 09:04:20 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=243094 कोलकाता : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुआ शूटिंग का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

 

महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) के पास साई पल्लवी को स्कूटी चलाते हुए एक दृश्य फिल्माते देखा गया। इसके बाद धर्मतला ट्राम डीपो में शूटिंग हुई, जहां साई पल्लवी ने ट्राम के भीतर शाॅट दिया। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। कुम्हारटोली में शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

 

फिल्म की शूटिंग प्रिंसेप घाट में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। आने वाले दिनों में पार्क स्ट्रीट के प्रतिष्ठित इलाकों में भी फिल्मांकन किया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि कोलकाता में करीब 10 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी।

 

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम ने वर्ष 2004 में फिल्म ‘युवा’ की शूटिंग भी कोलकाता में की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे।

]]>
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली https://www.shauryatimes.com/news/242322 Thu, 23 Jul 2026 07:27:36 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242322 उज्जैन : टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ से देशभर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली गुरुवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धाभाव से आरती के दर्शन किए।

 

भस्म आरती के बाद अभिनेत्री ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं आज जो भी हूं, वह बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन विचलित होता है या मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होती है, मैं महाकाल की शरण में चली आती हूं। भस्म आरती का अनुभव इतना अलौकिक है कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”

 

रूपाली गांगुली ने बताया कि वर्ष 2020 में पहली बार महाकाल मंदिर आने के बाद उनकी आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो गई। तभी से वह हर दो महीने में उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने का प्रयास करती हैं। इससे पहले वह जनवरी 2024, जनवरी 2025 और करीब चार महीने पहले भी महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करती है।

 

कोलकाता में जन्मीं रूपाली गांगुली ने बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित निर्देशक रहे हैं। टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ ने उन्हें देशभर में नई पहचान दिलाई, जबकि चर्चित कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया ‘मोनिशा’ का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

 

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गुरुवार तड़के सुबह चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं के पूजन के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ।

 

प्रथम घंटा बजने के बाद भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात भांग, चंदन, त्रिपुंड, रजत चंद्र और रजत मुकुट से भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से पवित्र भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

 

भस्म आरती के उपरांत भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला, बहुमूल्य आभूषण, ड्रायफ्रूट और सुगंधित फूलों से राजा स्वरूप में अलंकृत किया गया। गुलाब और विभिन्न पुष्पों से सजे बाबा महाकाल को फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे और भक्तिमय वातावरण ने हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

]]>
वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी https://www.shauryatimes.com/news/242253 Wed, 22 Jul 2026 16:39:03 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242253 कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा पर आधारित यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और दो गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

 

‘टॉक्सिक’ को लेकर फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि यह फिल्म बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसका पैमाना, भव्यता तथा कहानी कहने का अंदाज अन्य फिल्मों से अलग है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी प्रस्तुति और निर्माण स्तर की सराहना करेंगे।

 

निर्माता ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘टॉक्सिक’ एक ऐसी परीकथा है, जो केवल वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई है। उनके अनुसार, फिल्म का रोमांच और अनुभव बड़े पर्दे पर अधिक प्रभावी ढंग से सामने आएगा। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।————–

]]>
नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार https://www.shauryatimes.com/news/242194 Wed, 22 Jul 2026 09:34:17 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=242194 नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में नीट पेपर लीक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया।

 

दोपहर बाद कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार शुरू से ही नीट पेपर लीक सहित हरेक मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष नारेबाजी कर सदन की कार्यवाही क्यों बाधित कर रहा है।

 

वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी कहा कि सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने विरोध-प्रदर्शन के जरिए सदन की गरिमा का अनादर कर रहा है।

 

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में निष्पक्ष चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। इस पर नियम 267 के तहत चर्चा कराने की माँग की।

 

इस पर उपसभापति हरिवंश ने नियम 267 के तहत दिए गए नोटिसों पर कहा कि इस नियम का इस्तेमाल केवल “दुर्लभ से दुर्लभ” परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए। इस पर डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि देश में मौजूदा हालात ऐसे ही “दुर्लभ” हैं। लगातार हंगामे के बीच उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी।

]]>
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार https://www.shauryatimes.com/news/241932 Mon, 20 Jul 2026 04:57:39 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241932 नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

 

पश्चिम एशिया में जंग तेज होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी आ गई है, जिससे एक बार फिर महंगाई बढ़ने की आशंका बन गई है। इस आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 406.55 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,146.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 76.08 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,457.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 361.70 अंक यानी 1.40 प्रतिशत टूट कर 25,520.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 52,146.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,600.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत लुढ़क कर 8,338.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत फिसल कर 24,830.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में आज कारोबार नहीं होने के कारण निक्केई इंडेक्स में कोई हलचल नहीं है।

 

गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 191 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,158 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूट कर 42,588 अंक के स्तर तक चला गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 261.18 यानी 3.83 प्रतिशत लुढ़क कर 6,559.42 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत फिसल कर 1,637.03 अंक के स्तर पर आ गया है।

 

दूसरी ओर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,229.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.18 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,808.39 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 509.76 अंक यानी 2.08 प्रतिशत उछल कर 25,072 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 5,510.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

]]>
एएचआईडीएफ ऋण स्वीकृति के नाम पर रिश्वत मांगने वाला फर्जी अधिकारी सीबीआई के हत्थे चढ़ा https://www.shauryatimes.com/news/241907 Sun, 19 Jul 2026 13:25:15 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241907 नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग, कृषि भवन का अधिकारी बनकर पशुपालन अवसंरचना विकास कोष (एएचआईडीएफ) के तहत ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले आरोपित प्रभु दयाल को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित स्वयं को ‘ऋषि गुप्ता’ बताकर ऋण आवेदकों से आवेदन स्वीकृत कराने अथवा निरस्त होने से बचाने के नाम पर वसूली करता था।

 

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में 29 जून को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की काशीपुर तहसील के लालपुर गांव का निवासी है और पोल्ट्री फार्म संचालित करता है। उसने उद्यमी मित्र (सिडबी) पोर्टल के माध्यम से एएचआईडीएफ योजना के तहत 22.50 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि खुद को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने ऋण स्वीकृत कराने के एवज में ऋण राशि का दो प्रतिशत, यानी 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने 29 जून को जाल बिछाया। आरोपित ने शिकायतकर्ता को मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजकर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से मंगवाए।

 

क्यूआर कोड और बैंक खाते के आधार पर सीबीआई ने 30 जून को एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। हालांकि पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वह मुख्य आरोपित नहीं था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और फरार मुख्य आरोपित की तलाश शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपित के पास एएचआईडीएफ के ऋण आवेदनों और आवेदकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध थी। वह प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदकों को फोन कर ऋण स्वीकृत कराने, आवेदन में त्रुटियां दूर कराने अथवा आवेदन निरस्त होने से बचाने के नाम पर रिश्वत की मांग करता था। पहचान छिपाने के लिए वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था और यूपीआई के माध्यम से विभिन्न लोगों के बैंक खातों में रकम मंगवाकर उसे आगे अन्य खातों में स्थानांतरित कर देता था।

 

सीबीआई ने डिजिटल निगरानी, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, संदिग्ध बैंक खातों, आईपी एड्रेस के विश्लेषण तथा संबंधित अधिकारियों और ऋण आवेदकों से पूछताछ के आधार पर आरोपित की तलाश की। जांच में सामने आया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए आगरा, जयपुर और दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

 

सीबीआई को आज (रविवार को) सूचना मिली कि आरोपित आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील के छोटा पूठा बिसराना गांव स्थित अपने घर पहुंचा है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके आवास की तलाशी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है।

 

सीबीआई ने बताया कि आरोपित को देहरादून की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा सरकारी योजना के लाभार्थियों से किस स्तर तक अवैध वसूली की गई।————

]]>
UP: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से की मुलाकात, सनातन, राम मंदिर और गौसंरक्षण पर हुई चर्चा https://www.shauryatimes.com/news/241000 Thu, 09 Jul 2026 07:55:56 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=241000 UP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा कि दोनों के बीच सनातन धर्म पर आए संकट और उसे अधर्मियों के प्रभाव से मुक्त कराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में लिखा कि यह उनके लिए सौभाग्य का क्षण था और धर्म की रक्षा तथा सनातन पर आए संकट को दूर करने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

 

मुलाकात के दौरान राम मंदिर और गौसंरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हाल के दिनों में राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस प्रकार की खबरों से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उनका कहना था कि जिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में दान दिया या भिजवाया, वे इस तरह की खबरों से दुखी हैं और इससे सनातन समाज में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से धर्म और देश दोनों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौसंरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में गौमाता के साथ अन्याय हो रहा है और अनेक स्थानों पर गायें भूख-प्यास से मरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि गौसंवर्धन की बात करने वाली सरकारें पर्याप्त और प्रभावी कदम नहीं उठा रही हैं। शंकराचार्य ने बताया कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े विषय पर भी कहा कि वहां रामभक्तों की भूमिका और भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मंदिर से जुड़े सभी निर्णय श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप हों।

]]>
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर का हवाई अवलोकन किया https://www.shauryatimes.com/news/240882 Wed, 08 Jul 2026 07:11:23 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=240882 जकार्ता (इंडोनेशिया) : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर का हवाई अवलोकन किया। उन्होंने जावा द्वीप के योग्याकार्ता में मौजूद इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का नजारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक्स पर साझा किया।

 

नौवीं सदी में निर्मित प्रम्बानन विशाल हिन्दू मंदिर परिसर है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा प्रदान किया है। यह मंदिर ब्रह्मा, विष्णु, महेश को समर्पित है। इस मंदिर का मूल संस्कृत नाम शिवगृह है। यहां का मुख्य शिव मंदिर 47 मीटर ऊंचा है। प्रम्बानन मंदिर दीवारों पर रामायण पर केंद्रित नक्कासी उकेरी गई है। जावा में 2006 में आए विनाशकारी भूकंप से इन मंदिरों को नुकसान पहुंचा है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इस 1000 साल पुराने मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहायता करने की घोषणा की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इंडोनेशियाई अधिकारियों के साथ मिलकर इस धरोहर को संरक्षित करेगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रम्बानन मंदिर परिसर को गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का उल्लेखनीय प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि यही वजह, जिसने एक सहस्राब्दी से अधिक समय से भारत और इंडोनेशिया को जोड़े रखा है।

]]>
‘अमरनाथ यात्रियों को बसों से उतरकर बाज़ारों में घूमने की इजाज़त मिलें’, सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अपील https://www.shauryatimes.com/news/240500 Sat, 04 Jul 2026 09:39:45 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=240500 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अमरनाथ यात्रियों को अपनी बसों से बाहर निकलने और स्थानीय बाज़ारों में घूमने की इजाज़त दी जानी चाहिए ताकि वे सालाना यात्रा के दौरान कश्मीर की अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें। पत्रकारों से बात करते हुए उमर ने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करेंगे, आसानी से दर्शन करेंगे और सुरक्षित घर लौटेंगे।

 

उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में सभी इंतज़ाम कर लिए हैं जबकि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड से जुड़े इंतज़ाम संबंधित एजेंसियां संभाल रही हैं।

 

उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का ज़िक्र करते हुए जिसमें उन्होंने यात्रियों से अपने यात्रा बजट का 10 प्रतिशत कश्मीर में खर्च करने को कहा था, उमर ने इस सुझाव को एक स्वागत योग्य कदम बताया जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा, “यात्रियों को अपनी बसों से उतरकर स्थानीय बाज़ारों और दूसरी जगहों पर घूमने की इजाज़त मिलनी चाहिए। वरना वे अपना पैसा कैसे खर्च करेंगे?”

 

उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों को सिर्फ़ गाड़ियों तक सीमित रखने से स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने की उनकी क्षमता सीमित हो जाती है।

]]>
संघ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, दोषियों पर कार्रवाई, व्यवस्था कमियों को दूर करने की अपील https://www.shauryatimes.com/news/240410 Fri, 03 Jul 2026 11:25:23 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=240410 नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ ने राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की है कि दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। संघ ने मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को याद दिलाया कि हिंदू समाज की स्वाभाविक अपेक्षा है कि व्यवस्था एवं संचालन की कमियां दूर की जायें। संघ ने हिंदू समाज से धैर्य एवं संयम बनाए रखने और स्थिति का लाभ उठाकर हिंदू एवं राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों को विफल करने का आह्वान किया है।

 

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्रों से जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा आहत हुई है।

 

उन्होंने कहा कि संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से लिया जाए और व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएं। राम मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था एवं श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहनी चाहिए। वर्तमान की भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे।”

 

उन्होंने विश्वास जताया कि वित्तीय प्रबंधन एवं सुचारू संचालन के लिए पारदर्शी व्यवस्था एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिक वातावरण तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।

 

उन्होंने कहा कि संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दे। साथ ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करें।

 

होसबाले ने कहा कि राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। न्यास के निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

]]>