अखिलेश का बेहद गंभीर आरोप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Mar 2021 13:13:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अखिलेश का बेहद गंभीर आरोप, आजम खां को जानबूझकर परेशान कर रही BJP सरकार https://www.shauryatimes.com/news/106343 Sat, 20 Mar 2021 13:13:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106343 रामपुर के दौरे पर जौहर यूनिवर्सिटी से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को रवाना करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप जड़ा है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में साइकिल यात्रा करने वालों का स्वागत करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार रामपुर तथा देश के लोकप्रिय नेता आजम खां को फर्जी केस में फंसा जानबूझकर परेशान कर रही है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ व उनके परिवार को भाजपा जानबूझ कर परेशान कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की साजिश है कि आजम खां का जौहर विश्वविद्यालय बंद हो जाए। आजम खां पर फर्जी केस लिखे गए, राजनीति से प्रेरित केस लिखा गए हैं। तानाशाही तरीके से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। कहा की बीजेपी की सरकार लोगो को अपमानित करने का कार्य कर रही है हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हज़ार केस दर्ज़ किए गए है इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि हम मुकदमों से डरने वाले नहीं है।

किसान आंदोलन के विरोधी देश प्रेमी नहीं: अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन की खिलाफत करने वाले राष्ट्र व समाज विरोधी हैं। हमको लॉकडाउन के दौरान किसानों ने ही भुखमरी से बचाया है। किसान आंदोलन के दौरान समाजवादियों पर 10 हजार से अधिक मुकदमें इस सरकार ने दर्ज किए हैं। हर सीमा को लांघकर भाजपा अन्याय कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा झूठा: अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने का झूठा दावा कर रहे हैं। लॉकडाउन में नौकरी चली गईं, रोजगार कम हो गए, सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती हो रही है। ऐसे में आय दोगुनी कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार वर्ष में यूपी को बर्बाद करने का काम किया है। मुख्यमंत्री भाजपा के संकल्पपत्र को गीता बता रहे हैं तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इसमें किए गए कितने वादे अब तक जमीन पर उतर गए हैं। कितने लोगों की आय दोगुनी हो गई। प्रदेश में जितनी भी मेट्रो चल रही हैं सभी समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू हुईं थीं। अब तो प्रदेश सरकार पुरानी शिलापट्ट तोड़कर नए लगा रही है। पंचायत चुनाव के बाद सपा विधानसभा चुनाव तक लगातार कार्यक्रम करेगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने आजम खां के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल चलाकर आए सपा कार्यकर्ताओं का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग: रामपुर से सांसद आजम खां पर हो रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे पर सरकार जानबूझकर राजनीतिक मुकदमें दर्ज कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। सपा ने राज्यपाल से न्याय की मांग की है। अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि राज्यपाल इस मामले में कुछ न कुछ कार्रवाई जरूर करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व मोहम्मद फहीम इरफान आदि प्रमुख थे।

 

]]>