अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है तो अपनाये ये तरीका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Apr 2021 12:37:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है तो अपनाये ये तरीका https://www.shauryatimes.com/news/107904 Mon, 05 Apr 2021 12:37:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107904 चंदन की महक मन को शांति और सुकून से भर देती है। चंदन कई तरह का होता है, लेकिन लाल और सफेद दो चंदन का उपयोग ही किया जा सकता है। लाल चंदन गुणों में सफेद चंदन से अधिक लाभकारी होता है।इसकी प्रकृति ठंडी होती है और यह सूजन और जलन को नष्‍ट करने में मदद करता है। इसके अलावा लाल चंदन के उपयोग मानसिक शांति मिलती है।

1-लाल चंदन में ऐसे तत्व मौजूद होते है जो आसानी से आपकी त्वचा की झुर्रियों को दूर करते है। इसमें त्वचा को डिटॉक्‍स करने के अलावा उम्र के निशान छिपाने के गुण भी होते हैं।

2-रूखी त्‍वचा से बचने के लिए दूध और शहद, लाल चंदन का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाए। और 20 मिनट के बाद पानी से इसे धो लें। लाल चंदन पाउडर त्वचा की टोन में सुधार करने के लिए मालिश के तेल में मिलाया जा सकता है।

3-गर्मी के मौसम में पसीना तो आता ही है, लेकिन अगर आपको बहुत ज्‍यादा पसीना आता है और शरीर से दुर्गंध भी आती है, तो लाल चंदन पाउडर में पानी मिला कर बदन पर लगाने से पसीना कम होगा। इससे आप घंटो तक खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

4-जली त्‍वचा पर छाला बन जाता है, और छाला फूटकर घाव। अगर जलने के कारण छाला फूटकर घाव बन गया है तो उस स्‍थान पर लाल चंदन घिसकर लगाने से कुछ ही समय में घाव भर जाता है और जलने का निशान भी नहीं पड़ता है।

]]>