अगले 4 दिन तक शीत लहर की चपेट में रहेगी दिल्ली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 29 Dec 2020 09:56:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अगले 4 दिन तक शीत लहर की चपेट में रहेगी दिल्ली, कड़ाके की ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत https://www.shauryatimes.com/news/96405 Tue, 29 Dec 2020 09:56:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96405 पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार से लेकर अगले 4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर के चलते जबरदस्त ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होगा। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले ठंड अधिक रही। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मंगलवार से अगले चार दिन तक दिल्ली शीत लहर की चपेट में रहेगी। इस वजह से नए साल के जश्न के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है, इसलिए उस दिन ठंड ज्यादा रहेगी।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में आयानगर व जाफरपुर में ठंड ज्यादा रही। आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस व जाफरपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री व जाफरपुर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 18.4 डिग्री सेल्सियस पालम में दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इस वजह से ठंडी हवा दिल्ली पहुंचने से एक जनवरी तक शीतलहर चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दो जनवरी से पश्चिम विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से तापमान में उस दिन बढ़ोतरी हो सकती है। तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

]]>