अचनाक होगा धन लाभ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

राशिफल : सिंह राशिवालों को कारोबार में होगा फायदा, अचनाक होगा धन लाभ
नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष – खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें. किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में हो सकता है. पैसों की स्थिति में जल्दी सुधार होने के योग हैं. कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं, बदलाव के लिए तैयार रहें. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है. प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है. धन लाभ के इशारे मिलेंगे. आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है. प्रेम प्रस्तावों में सफलता के योग हैं.

वृष – नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं. पैसों को लेकर कोई प्लानिंग भी हो सकती है. नौकरी, निवेश या बचत में बड़े बदलाव हो सकते हैं. कोई नई बात भी आप सीख सकते हैं. कर्जा चुकाने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा. परिवार को समय दें. न्यायालयीन मामलों में सफलता की संभावना बन रही है.

मिथुन – आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल सकती है. महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना बन रही है. कोई ज्यादा ही जटिल या बहस वाला मामला सामने आए तो उसे कल पर टालने की कोशिश करें. भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता है. रोजमर्रा के कामों में फायदे के योग बन रहे हैं. कारोबार या नौकरी में किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है.

कर्क –  रिश्तों के मामले में नयापन आ सकता है. पुरानी बातें भूलने की कोशिश करेंगे इससे आपका मूड ठीक हो सकता है. जो होगा और जो हो रहा है वो आपके अच्छे के लिए ही है. खुद पर भरोसा करना होगा.  सही समय पर आपको मदद मिल सकती है. पुराना पैसा आपको मिल सकता है. नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं. यात्राओं की प्लानिंग हो सकती है. खुद पर खर्चा करेंगे. इससे आपका मूड भी ठीक हो जाएगा.

सिंह – कारोबार के लिए भी दिन अच्छा है. अपने जरूरी कामों पर ध्यान रखें. दूसरों की मदद करेंगे. परिवार के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है. अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं. पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी. दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलने के योग बन रहे हैं.

कन्या – पुराने पैसों से जुड़ा कोई फैसला आज आप कर सकते हैं. पैसों को लेकर कोई योजना बन सकती है. जो भी सवाल आपके मन में है उनके बारे में दूसरों से सलाह करने से ज्यादा फायदा होगा. भविष्य के लिए सोच-समझ कर कदम उठाएं. बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आज आपको मिल सकता है. आज धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है. लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे.

तुला – यात्रा की योजना बन सकती है. किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं. किसी से सलाह भी ले सकते हैं. परिवार से प्रेम और सहयोग मिल सकता है. निजी कामकाज के लिए पैसों की व्यवस्था हो सकती है. आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सेहत में सुधार होगा. तुला राशि के लोग धैर्य रखें. नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है.

वृश्चिक – पैसों के निवेश या वसूली को लेकर प्लानिंग हो सकती है. कुछ खास कामों के लिए अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है. किसी से सही सलाह हो सकती है. बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें. कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं. अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने की संभावना है. जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखकर आगे बढ़ें.

धनु – सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है. सितारों की स्थिति देखते हुए आपके लिए दिन खास हो सकता है. करियर में आगे निकलने के लिए आप अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं. लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है. प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है. पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार के योग हैं. आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा हो सकता है. कहीं घूमने जा सकते हैं. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है.

मकर – कामकाज ज्यादा हो सकता है. ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं. आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं. करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें. सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है.

कुंभ – कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है. अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने के योग हैं. मकान बदलने का मूड भी बन सकता है. जमीन-जायदाद का सौदा होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं. नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है.

मीन – करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं. कामकाज और खासतौर से बिजनेस पर आपका पूरा ध्यान रहेगा. कुछ नया करना चाहते हैं, तो दोस्तों से सलाह करें. परिवार के लोग मददगार हो सकते हैं. परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा. दिल-दिमाग पर भरोसा रखें. पैतृक संपत्ति से फायदे के योग हैं. नौकरी में कामकाज बढ़ सकता है. पुरानी योजनाओं से कुछ धन लाभ के योग बन रहे हैं.